हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी को बॉयफ्रेंड ने 8 बार चाकू मारे थे। उसने पहले छाती और हाथ पर चाकू मारे और फिर सिम्मी का गला रेत दिया। सोनीपत में हुए पोस्टमॉर्टम के बाद आई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम करने वाले बोर्ड से जुड़े डॉक्टरों ने कहा कि हत्या गला काटकर की गई है। सिम्मी की छाती और कलाई पर भी चाकू के गहरे घाव मिले हैं। वहीं पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सिम्मी की हत्या के बाद करीब एक घंटे तक बॉयफ्रेंड उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए कार में लेकर घूमता रहा। आखिर में उसने इसे हादसा बनाने के लिए पहले सिम्मी की लाश नहर में फेंकी। इसके बाद कार पानीपत नहर में उतार दी। चूंकि वह अच्छा तैराक है, इसलिए खुद तैरकर बाहर आ गया और फिर पुलिस को फोन कर हादसा बता दिया। पुलिस ने कल आरोपी सुनील को अस्पताल से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। कैसे हुई मॉडल की हत्या, 3 दिन के घटनाक्रम से समझिए 14 जून: घर से शूटिंग के निकली थी सिम्मी
24 साल की सिम्मी हरियाणवी म्यूजिक एल्बम में मॉडलिंग करती थी। शनिवार को वह पानीपत के गांव अहर में शूटिंग करने के लिए गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद उसकी बहन नेहा ने पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। नेहा ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसके पास सिम्मी की वीडियो कॉल आई थी। वह कह रही थी कि बॉयफ्रेंड सुनील उसे पीट रहा है। उसे जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि सिम्मी ने ये भी कहा कि वह थोड़ी देर में घर लौट आएगी। 15 जून: बॉयफ्रेंड की कार पानीपत नहर में मिली
इसके बाद 15 जून यानी रविवार आधी रात करीब डेढ़ बजे पानीपत की दिल्ली पैरलल नहर में एक कार गिरने की सूचना आई। जिसे सुनील नाम का व्यक्ति चला रहा था। कार को नहर से निकालकर सुनील को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनील ही सिम्मी का बॉयफ्रेंड था। ऐसे में बहन नेहा को पता चला तो उन्होंने फिर पुलिस को इसके बारे में बताया कि सुनील ने ही सिम्मी के साथ कोई अनहोनी की है। 16 जून: मॉडल सिम्मी की लाश सोनीपत नहर में मिली
इसके बाद 16 जून यानी सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सोनीपत के खरखौदा में रिलायंस नहर में एक युवती का शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जब उसके शव की जांच की गई तो उसके हाथ और छाती पर टैटू मिले। ये वही टैटू थे, जो मॉडल के शरीर पर बने थे, जिससे उसकी पहचान हो गई कि यह लाश मॉडल सिम्मी की ही है। इसके बाद सोनीपत पुलिस के साथ पानीपत पुलिस भी एक्टिव हो गई। सोमवार शाम को ही पुलिस ने बॉयफ्रेंड सुनील को भी निजी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हत्या की बात कबूली, बोला- चाकू मारा
पानीपत पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पहले वह बहाने बनाता रहा कि हादसा हुआ है। हालांकि सिम्मी के गले पर कट के निशान से वह फंस गया। जिसके बाद उसने कबूल किया कि वह सिम्मी को अहर गांव से कार में बिठाकर लाया था। इसके बाद वह पानीपत में घूमते रहे। उन्होंने खाना वगैरह भी खाया। फिर उनकी कार के भीतर किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। इस दौरान बहस ज्यादा बढ़ गई। उसकी कार के डैशबोर्ड में हमेशा चाकू रखा रहता था। उसने गुस्से में आकर मॉडल पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को बचाने के लिए प्लानिंग करनी शुरू कर दी। पहले वह लाश को लेकर घूमता रहा। फिर अंत में उसने सिम्मी की लाश पानीपत नहर में फेंक दी, जो बहकर सोनीपत की तरफ चली गई। फिर कार में बैठकर नहर में कूद गया। चूंकि वह तैरना जानता है, इसलिए वह कार से बाहर निकल आया और खुद बच गया। पानीपत के SP भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी ने कबूल लिया कि चाकू मारकर मॉडल की हत्या की। इसके बाद डेडबॉडी नहर में फेंक दी। फिर खुद को बचाने के लिए कार समेत नहर में कूदने की प्लानिंग रची। कत्ल के पीछे की क्या वजह रही
इस बारे में पुलिस की तरफ से औपचारिक बयान आना बाकी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मॉडल तलाक के बाद एक होटल में जॉब करने लगी। यह होटल आरोपी सुनील का ही था। जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। हालांकि तब तक मॉडल को पता नहीं था कि सुनील शादीशुदा है। जब उसे पता चला कि सुनील के 2 बच्चे भी हैं तो वह उससे किनारा करने लगी। उसने अपना फोकस मॉडलिंग पर कर लिया। उसके किनारा करने को सुनील बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह लगातार मॉडल से बात करने और मिलने की कोशिश करता रहता था। मगर, वह मॉडल के इस रवैये से नाखुश था। उसे यह भी शक था कि सिम्मी दूसरे युवकों से भी बात करती है। इसी शक में बहस के बाद उसने मॉडल की हत्या कर दी। कत्ल से पहले का CCTV फुटेज सामने आया
शीतल के कत्ल से पहले का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें शीतल और सुनील सामान लेकर कार से जाते दिखाई दे रहे हैं। यह फुटेज रात 10 बजकर 5 मिनट की है। बहन नेहा के मुताबिक रात साढ़े 11 बजे शीतल ने उसे वीडियो कॉल की। इसके बाद रात डेढ़ बजे सुनील की कार नहर से मिली। इससे स्पष्ट है कि इसी बीच शीतल की हत्या की गई। ********************* मॉडल सिम्मी की हत्या से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भास्कर एक्सक्लूसिव: हरियाणवी मॉडल की हत्या की इनसाइड स्टोरी:आरोपी शादीशुदा, पता लगा तो शादी से इनकार किया; मंगेतर का नाम हाथ पर गुदवाने से चिढ़ा आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया है कि जब शीतल को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो उसने आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, शीतल किसी विशाल नाम के लड़के से शादी करने वाली थी (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणवी मॉडल की हत्या से पहले का VIDEO सामने आया, बॉयफ्रेंड ने चाकू से गला रेतकर मारा, टैटू से पहचानी लाश; कत्ल की वजह सामने आई हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश रविवार सुबह सोनीपत में नहर से बरामद हुई। हाथ और छाती पर बने टैटू से शीतल की पहचान हुई (पूरी खबर पढ़ें)