बीते गुरुवार (12 जून) को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में सिर्फ एक ही यात्री विश्वास रमेश कुमार भालिया की जान बच पाई है। जबकि उनके साथ ही यात्रा कर रहे बड़े भाई अजय की मौत हो गई है। ऑफर मिला तो टिकट बुक कराए
दिव्य भास्कर की टीम केंद्र शासित प्रदेश दीव के बुखारवाड़ा गांव में रहने वाले विश्वास भालिया के घर पहुंची। यहां विश्वास की मौसी ने बताया कि दोनों भाई लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से 12 जून को नहीं जाने वाले थे। दोनों का लंदन जाने का प्लान जून का आखिर में था, लेकिन 12 जून को टिकट 180 पाउंड के सस्ते दाम पर मिल रहे थे, इसलिए दोनों भाइयों ने टिकट बुक कराए थे। टिकट सस्ते होने पर भी अजय नहीं जा रहा था
रमाबेन ने आगे बताया कि सस्टे टिकट मिलने पर विश्वास तो लंदन जाने के लिए तैयार हो गया था, लेकिन बड़ा भाई अजय अभी कुछ और दिन यहीं रहना चाहता था। लेकिन विश्वास ने अजय को समझाया कि तुम यहां दीव में अकेले क्या करोगे। मेरे साथ ही लंदन चलो। तीन-चार महीने बाद हम फिर लौट आएंगे। विश्वास की जिद के चलते ही अजय भी लंदन जाने के लिए तैयार हो गया था। 6-7 महीने दीव और 4-5 महीने लंदन में रहते थे
विश्वास भालिया की मौसी रमाबेन भालिया ने दिव्य भास्कर को बताया कि विश्वास और अजय के पिता रमेशभाई बावाभाई भालिया 25 साल से लंदन में रह रहे हैं। रमेशभाई के चार बेटे विश्वास, अजय, सनी और नयन हैं। सभी लंदन में ही रहते हैं। विश्वास और अजय शादीशुदा हैं और उनकी पत्नियां और बच्चे भी लंदन में रहते हैं। विश्वास और अजय की दीव में गार्मेंट की दुकान थी, लेकिन कोरोना काल में वह बंद हो गई तो उन्होंने फिशिंग बोट खरीद ली थी। इसके चलते दोनों भाई ठंड से गर्मी के मौसम तक दीव मे पैतृक घर पर रहते थे। और मानसून की शुरुआत में लंदन लौट जाते थे। विश्वास और अजय हर साल 6-7 महीने से दीव और चार-पांच महीने लंदन में रहते थे। अजय की दो बेटियों की मौत हो चुकी है
विमान हादसे में जीवित बचे विश्वास का एक तीन साल का बेटा है। वहीं, उनके भाई अजय की दो बेटियां थीं। लेकिन दोनों बेटियों की लंदन में बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। अन्य भाई और माता-पिता लंदन में रहते हैं और सभी अब ब्रिटिश नागरिक हैं। अजय भालिया का पार्थिव शरीर उनके गृहनगर दीव ही लाया जाएगा। दीव में ही उनका अंतिम संस्कार होगा। अजय के माता-पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी बुधवार तक दीव आने वाले हैं। अजय के पार्थिव शरीर का इंतजार हो रहा
अजय की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा है। घर के बाहर बरामदे में अजय भालिया की तस्वीर रखी गई है। साथ ही आंगन में सफेद मंडप बनाया गया है।, क्योंकि अजय का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए यहीं लाया जाने वाला है। हालांकि, अब तक अजय के शव के डीएनए मैच नहीं हो सका है। हादसे में अब तक 275 की मौत
गुरुवार दिनांक 12/06/2025 को दोपहर 1:38 बजे एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट 171 ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी और उड़ान भरने के दो मिनट के भीतर ही मेघानीनगर आईजीपी कंपाउंड में क्रैश हो गई। विमान में सवार मृतकों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली यात्री व मेडिकल कॉलेज के छात्रों समेत 275 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें) 2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी
अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें) 3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें) 4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा
अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें) 5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)