राजा रघुवंशी के शिलॉन्ग जाने के पहले का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो राजा के घर का ही है, जहां वह स्विमिंग पूल में परिवार के साथ इंजॉय कर रहा है। ये वीडियो राजा के घर का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है। वहीं घर की दूसरी मंजिल पर राजा का बेडरूम है, जो शादी के बाद से आज भी सजा हुआ है। दीवारों पर लाल रंग के गुब्बारे और रिबन लगे हैं। बेड के पीछे की दीवार पर आई लव यू लिखा है, आसपास दिल के शेप के गुब्बारे लगे हैं। राजा के भाई सचिन रघुवंशी, भाई (कजन) सुनील रघुवंशी ने दैनिक भास्कर को बताया कि राजा शिलॉन्ग जाने के दो दिन पहले यानी 18 मई को घर पर ही था। उसने घर में बने स्विमिंग पूल में परिवार के सदस्यों के साथ मस्ती की। काफी खुश था। पूल में परिवार के बच्चे भी थे। सुनील ने बताया, मैं राजा का वीडियो बना रहा था, लेकिन पता नहीं था कि ये उसका इस घर में आखिरी वीडियो होगा। काफी देर तक पूल में मस्ती की थी। इसके अगले दिन 19 मई को राजा और सोनम उज्जैन गए थे। वहां से लौटने के बाद 20 मई की सुबह राजा शिलॉन्ग के लिए निकल गया। 20 मई को एयरपोर्ट के लिए अकेला ही गया राजा
राजा के बड़े भाई सचिन ने बताया, 20 मई को शिलॉन्ग जाने के लिए राजा घर से सुबह अकेला ही एयरपोर्ट के लिए निकल गया था। कोई उसे छोड़ने नहीं गया था। वह घर से रैपिडो से निकल गया था। राजा को सोनम ने सुबह जल्दी बुला लिया था। वह मायके में थी। राजा एयरपोर्ट पर उसका इंतजार करता रहा और वह काफी देर बाद भाई के साथ पहुंची। इसके बाद वे शिलॉन्ग के लिए रवाना हुए। यह बात राजा की मां उमा रघुवंशी भी कह चुकी हैं कि 20 मई को राजा-सोनम की फ्लाइट सुबह 9.30 बजे थी, लेकिन सोनम ने राजा को सुबह 5 बजे ही उठा दिया था। सोनम ने कहा था कि एयरपोर्ट पर सुबह 6.30 बजे ही पहुंच जाए, इसलिए राजा ने रैपिडो बुक की और अकेला ही चला गया। 8 बजे के बाद एयरपोर्ट पहुंची थी सोनम
मां और भाइयों ने बताया कि राजा जब एयरपोर्ट पहुंचा तो सोनम नहीं आई थी। उसने सोनम को कॉल किया पर उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद राजा ने अपनी मां से बात की और पूरा वाकया बताया। मां ने सोनम को फोन लगाया तो उसने जवाब दिया कि राजा सुबह देर से उठते हैं, उन्हें जल्दी उठाने के लिए ऐसा किया। बताया जा रहा है कि सोनम उस दिन मायके से सुबह 8 बजे के बाद एयरपोर्ट पर पहुंची थी, तब तक राजा उसका इंतजार ही करता रहा। राजा की पंसद का है घर का एलिवेशन
भाई सचिन ने बताया कि घर का एलिवेशन राजा की पसंद का है। काफी एलिवेशन देखे थे, लेकिन राजा को यही पसंद था, इसलिए इसे फाइनल किया था। घर को देखकर बार-बार उसकी याद आ जाती है। घर में स्विमिंग पूल भी उसके लिए ही बनवाया था। राजा जिम जाता था। जिम से आने के बाद कई बार वह स्विमिंग करता था। 18 मई को परिवार के लोगों के साथ उसने पूल में काफी मस्ती की थी। वह काफी खुश नजर आ रहा था। राजा के बेडरूम की दीवार पर दिल के आकार के गुब्बारे
दूसरी मंजिल पर राजा का बेडरूम है। शादी के बाद इस रूम को सजाया गया था, जिसमें लाल गुब्बारे और रीबन लगी है। ये कमरा आज भी सजा हुआ है। समय के साथ गुब्बारों की हवा कम हो चुकी है। वहीं बेड के ठीक पीछे की दीवार पर दिल के आकार के गुब्बारे लगे हैं। दीवार पर आई लव यू के लेटर भी लगे हैं। भाई सचिन ने बताया, राजा का नाम भी मैंने ही रखा था। रात में हम सब भाई राजा के कमरे में बैठकर बातें करते हैं, ताकि वो जहां भी हो उसे ये देखकर अच्छा लगे। 17 दिन बाद मिली थी सोनम
11 मई को शादी के बाद 21 मई को राजा-सोनम शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई को परिवार से आखिरी बात की। 2 जून को राजा का शव मिला। 17 दिन से गायब सोनम 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ। ये खबरें भी पढ़ें… सोनम समेत 5 आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड:राजा रघुवंशी की मां से गले मिलकर रोया सोनम का भाई, कहा-हमने उससे सारे रिश्ते तोड़े शिलॉन्ग में राजा-सोनम के हनीमून के आखिरी 9 घंटे:सोनम ने बनाया सुबह 5.30 बजे होटल छोड़ने का प्लान, किलर्स को लोकेशन भेजकर बुलाया राजा हत्याकांड में एक गलती से उलझी सोनम:मोबाइल चालू करते ही लोकेशन ट्रेस हुई; विशाल से आमना-सामना कराया तो राज ने जुर्म कबूल किया सोनम के पिता की दुकान में काम करता था राज:राजा के अंतिम संस्कार वाले दिन घर आया; पड़ोसियों को अपनी गाड़ी से लेकर गया