दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में शबद अपार्टमेंट की नौंवीं मंजिल के फ्लैट में मंगलवार को आग लग गई थी। बचने के लिए एक शख्स ने दो बच्चों के साथ बालकनी से छलांग लगा दी। शख्स की मौके पर ही जान चली गई, जबकि बच्चों की अस्पताल में मौत हो गई। तीनों की पहचान यश यादव (35 साल), आशिमा (बेटी, 12 साल) और शिवम (भतीजा, 10 साल) के रूप में हुई। चश्मदीदों ने बताया कि यश समय रहते घर से निकल गए थे। बाहर आने पर पता चला कि पत्नी ममता (33 साल), बड़ा बेटा आदित्य (18 साल), बेटी, भतीजा और पत्नी की बहन का छह महीने का बच्चा अंदर फंसा है। इसके बाद वे घर में घुसे और उन्हें ढूंढते हुए बालकनी तक पहुंचे। तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। यश ने किसी तरह पत्नी, बेटा और छह माह के बच्चे को नीचे की मंजिल के फ्लैट की बालकनी में उतारा। वे बेटी और भतीजे को भी नीचे उतारने की कोशिश में थे। जब बालकनी में लपटों से बचना असंभव हो गया तो वे दोनों बच्चों के साथ नीचे कूद पड़े। इससे तीनों की जान चली गई। त्रासदी की 4 तस्वीरें… 1996 में दिल्ली गए थे यश यादव
यश उत्तर प्रदेश में एटा जिले के शाहबाजपुर गांव के रहने वाले थे। वे 1996 में अपने परिवार के साथ दिल्ली आए थे। वे दिल्ली में फ्लैक्स, रूम डिजाइनिंग और एडवर्टाइजिंग का काम करते थे। उनके पास शबद अपार्टमेंट की नौवीं और दसवीं मंजिल पर फ्लैट था। दोनों फ्लैट एक सीढ़ी के जरिए आपस में जुड़े थे। बहन के घर भंडारा था, रिश्तेदार यश से मिलने पहुंचे थे
दिल्ली में रहने वाली यशपाल की एक बहन के घर मंगलवार को कथा के बाद भंडारा था। इस वजह से रिश्तेदार यश के घर पर भी जुटे हुए थे। यश के पैतृक गांव के प्रधान धर्मेंद्र ने बताया, आग लगने के बाद यश करीब एक से डेढ़ घंटे तक फायर सर्विस की मदद मांगते रहे। कई रिश्तेदारों को उन्होंने बाहर निकाल लिया था, लेकिन खुद दो बच्चों के साथ फंस गए। इस घटना पर स्थानीय लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की लापरवाही से तीनों की जान चली गई। आग काफी ऊंचाई पर लगी थी। सीढ़ी वाली गाड़ी आने के बाद आग पर पानी की बौछार की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वीडियो में देखे 9वें फ्लोर पर लगी आग… नांगलोई में 6 लोगों ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई थी
दिल्ली के नांगलोई में फरवरी में दो मंजिला घर में आग लग गई थी। दोनों मंजिल आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान कई लोग बिल्डिंग में फंस गए। 6 लोगों ने बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर से कूदकर जान बचाई। हालांकि, उन्हें चोट आई है। सभी अस्पताल में एडमिट हैं। घायल लोगों में दो महिलाएं, तीन युवक और एक नाबालिग हैं। बताया जा रहा है ये हादसा गैस लीक होने की वजह से हुआ था। ————————————————– आग लगने से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अहमदाबाद की हाई राइज बिल्डिंग में लगी आग, एक बच्ची बाल-बाल बची अहमदाबाद के खोखरा इलाके में आज एक हाई राइज बिल्डिंग की चौथी फ्लोर में आग लग गई। हालांकि, समय रहते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने वहां, फंसे सभी 18 लोगों का रेस्क्यू कर लिया। आग किसी घर में नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक कुकर में लगी थी, जिससे चारों ओर धुआं फैल गया था। पूरी खबर पढ़ें… मुंबई के स्क्वायर मॉल में आग, 100 दुकानें खाक; बेसमेंट में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से उठी आग मुंबई से लगे बांद्रा में स्क्वायर मॉल बिल्डिंग में अप्रैल में आग लग गई थी, जिसमें 100 के करीब दुकानें जल गईं। अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में आग 4 मंजिला मॉल के बेसमेंट में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक शोरूम मे लगी थी। जो धीरे-धीरे चौथे फ्लोर तक पहुंची। पूरी खबर पढ़ें…