हरियाणा के भिवानी में भाजपा नेता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले उन्होंने 2 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह कर्जदारों से परेशान थे। उन्होंने लिखा है कि आत्महत्या के लिए उनके घर का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं है। हालांकि, उन्होंने कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं, जो उन्हें परेशान कर रहे थे। मृतक की पहचान बवानीखेड़ा के रहने वाले करीब 34 वर्षीय हरीश गुलाटी उर्फ हन्नी गुलाटी के रूप में हुई है, जो रेवेन्यू डिपार्टमेंट में अभी एक कच्चे कर्मचारी के रूप में तैनात थे। वह भाजपा युवा मोर्चा से भी जुड़े हुए थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हरीश के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली और बयानों से नाराज होकर हांसी-भिवानी रोड जाम कर दिया था, हालांकि करीब 2 घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खोल दिया गया। भाई बोला- धमकियां दे रहे थे लोग
मृतक के भाई साहिल ने बताया है कि हरीश को कुछ लोग परेशान कर रहे थे। 3 दिन पहले कुछ लड़के घर आए और हरीश को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने परसों आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि, वह ऐसा कर नहीं पाए। साहिल ने बताया- सोमवार को वे लड़के फिर से घर आए और हरीश को धमकाने लगे। उन्होंने काफी दबाव बनाया। परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही। इससे परेशान होकर हरीश ने शाम करीब 5 बजे घर में पड़ी गोलियां निगल लीं। इससे उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के भाई ने बताया कि हरीश की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसके बाद रात को उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अब पुलिस कार्रवाई कर रही है। हरीश के 2 बच्चे हैं। उन पर करीब ढाई से 3 लाख रुपए कर्जा था। सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा… मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट… कर्जदारों से तंग होकर किया सुसाइड
बवानीखेड़ा थाना के कार्यकारी प्रभारी संजय ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार हरीश ने कर्जदारों से तंग होकर सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद मामले की आगामी कार्रवाई की जाएगी। कुलदीप बिश्नोई के साथ भाजपा में आए
हरीश हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) में जिला महासचिव के पद पर भी रहे। जब कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा का दामन थामा तो हरीश भी भाजपा में शामिल हो गए। हरीश के भाई साहिल के अनुसार फिलहाल हरीश भाजपा युवा मोर्चा में थे।
————— सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… करनाल में मौत के एक हफ्ते बाद मिला सुसाइड नोट:दुकानदार ने 15 नामों का जिक्र किया, दुकान हड़पने और धमकियां देने का आरोप करनाल के घरौंडा में दुकानदार की मौत के एक हफ्ते बाद सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतक की पत्नी का दावा है कि यह सुसाइड नोट उसके पति ने अपनी मौत से पहले लिखा था। मृतक की पत्नी ने अपनी बेटी के साथ किराना की दुकान खोली तो उसके गल्ले में सुसाइड नोट मिला। (पूरी खबर पढ़ें)