मणिपुर में मैतेई संगठन के नेता अरम्बाई टेंगोल के पकड़े जाने की खबरों पर शनिवार देर रात इंफाल में हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने नेता की रिहाई की मांग करते हुए क्वाकेथेल और उरीपोक में सड़क के बीचों-बीच टायर और पुराने फर्नीचर जलाए। पर प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। गुस्साई भीड़ ने इंफाल पूर्वी जिले के खुरई लामलोंग में एक बस को भी आग के हवाले कर दिया। क्वाकेथेल में कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि गोलियां किसने चलाईं। रविवार सुबह भी स्थिति तनावपूर्ण रही। इसके बाद, इंफाल पूर्वी जिले में, लोगों को BNS की धारा 163 की उपधारा 1 के तहत 10 जून की रात 10 बजे से अगले आदेश तक अपने घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मणिपुर सरकार ने 7 जून की रात 11:45 बजे से पांच दिनों के लिए पांच जिलों में वीसैट और VPN सर्विस समेत इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस सस्पेंड कर दी गई हैं। इनमें इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी केदारनाथ धाम पहुंचे, विशेष पूजा-अर्चना की सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से उत्तर भारत के सभी प्रमुख धर्म स्थलों और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तेलंगाना में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ, राज्यपाल ने कांग्रेस के 3 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई तेलंगाना में रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। कांग्रेस के तीन विधायक को राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने रविवार को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें जी विवेक वेंकट स्वामी, अदलुरी लक्ष्मण कुमार और वक्ति श्रीहरि शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और राज्य कैबिनेट समेत विधायक और अन्य नेता मौजूद रहे। दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड बनाया, सरकारी ऑफिसेज में थर्ड जेंडर के लिए अलग टॉयलेट भी बनेंगे दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर वेलफेयर एंड एंपावरमेंट बोर्ड की स्थापना की है। साथ ही सरकारी ऑफिसेज में थर्ड जेंडर के लिए टॉयलेट बनाने, अस्पताल में डेडिकेटेड वार्ड और ऑनलाइन आईडी कार्ड जारी करने की भी घोषणा की है। ट्रांसजेंडर्स के लिए जिला मजिस्ट्रेट ऑफिस में अपना जेंडर घोषित करके पहचान प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह बोर्ड ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए नीतियां बनाने, कल्याणकारी योजनाओं की सिफारिश और विभागों के साथ कोऑर्डिनेशन करने के साथ ही समुदाय की शिकायतों का समाधान करने के लिए बनाया गया है। यह फैसला प्रशासनिक कार्रवाई से आगे बढ़कर समानता और सामाजिक न्याय के लिए सरकार की गहरी प्रतिबद्धता दिखाता है। एयरफोर्स ने ब्रेन डेड मरीज के किडनी, कॉर्निया जैसे अंग एयरलिफ्ट किए, 5 लोगों की जान बची एयरफोर्स ने एक ब्रेन डेड मरीज के अंगों को बेंगलुरु से दिल्ली एयरलिफ्ट किया। इनमें किडनी और कॉर्निया जैसे अंग शामिल थे। एयरफोर्स ने X पर एक पोस्ट में इस ऑपरेशन की डीटेल्स और तस्वीरें शनिवार शेयर कीं। पोस्ट में कहा गया- एक किडनी और एक कॉर्निया को दिल्ली में आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया। दूसरी किडनी, कॉर्निया, पहली स्किन हार्वेस्ट को विक्टोरिया हॉस्पिटल, बेंगलुरु की एक मेडिकल टीम के सहयोग से CHAFB में ट्रांसप्लांट किया गया। ग्लेनीगल्स बीजीएस अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांटेशन हुआ। इन अंगों को पांच लोगों में ट्रांसप्लांट किया गया। मणिपुर में पांच जिलों में 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद मणिपुर सरकार ने शनिवार रात 11.45 बजे से 5 दिनों के लिए घाटी के पांच जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया है। इनमें इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग शामिल हैं। दरअसल यह आदेश शनिवार रात मैतेई संगठन के नेता अरम्बाई टेंगोल की गिरफ्तारी के बाद इंफाल में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद जारी किया गया है।