भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित डॉक्टर वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में पहुंचे। यहां पर एक संवाद कार्यक्रम में वह स्टूडेंट, रिसर्चर और फैकल्टी मेंबर से विकसित भारत: युवा कृषि वैज्ञानिक दृष्टिकोण व संकल्प विषय पर संवाद कर रहे हैं। नौणी यूनिवर्सिटी में संवाद कार्यक्रम के बाद जगदीप धनकड़ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर के घर जाएंगे। एक घंटे की मुलाकात के बाद वह हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ चले जाएंगे और वहां से बेंगलुरु जाएंगे। बता दें कि जगदीप धनखड़ दो दिन के हिमाचल दौरे पर आए हुए हैं। शुक्रवार सुबह वह चंडीगढ़ से शिमला पहुंचे और रात में राजभवन में ठहरे। यहां पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इसमें राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी कैबिनेट मंत्री इत्यादि मौजूद रहे। आमतौर पर राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति शिमला के छराबड़ा स्थिति राष्ट्रपति निवास रिट्रीट ठहरते हैं। मगर जगदीप धनखड़ रिट्रीट नहीं गए। सोलन में 150 सुरक्षा में तैनात उप राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शिमला और सोलन के नौणी में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है। शिमला में 300 जवान और सोलन में 150 से ज्यादा जवान उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए है।