राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार के राजगीर में कहा- ‘मोदी को सरेंडर करने की आदत है। ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर 11 बार बोला कि मैंने मोदी को सरेंडर करवाया। PM कुछ नहीं बोल पाए। वो क्यों नहीं बोले कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।’ वे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अति पिछड़ा समाज को संबोधित कर रहे थे। अपने 30 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा- ‘मोदी जी हर भाषण में कहते थे कि मैं OBC हूं। जातीय जनगणना की बात के बाद कहते हैं कि भारत में जाति नहीं है। अगर जाति नहीं है तो आप कैसे OBC हो गए।’ राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें दशरथ मांझी के बेटे ने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा इससे पहले राहुल गांधी माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर पहुंचे। यहां उन्होंने दशरथ मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी से मुलाकात की। भगीरथ मांझी का हाथ पकड़कर राहुल गांधी चलते दिखे। दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने राहुल गांधी से कहा- ‘मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।’ दशरथ मांझी ने राहुल गांधी से जिले के बोधगया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की भी इच्छा जताई। राजगीर के बाद राहुल गांधी गयाजी के लिए निकले हैं। यहां वे महिलाओं से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम गया-पटना मुख्य मार्ग पर पहाश्वर के पास रिसॉर्ट में होगा। ये खबर भी पढ़िए… ‘लालू के राज में राहुल आते तो अपहरण हो जाता’:मांझी बोले- सोनिया गांधी को CM हाउस से डील कर के बेटे को छुड़ाना पड़ता राहुल गांधी के दौरे की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…