हरियाणा के रेवाड़ी में दो बेटों ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक पर रखकर कालाका नहर के किनारे फेंक दिया। मृतक के बेटे मोहित और दोस्त पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस कस्टडी में कबूल किया कि वे पिता को मां की पिटाई करने से रोकते थे। लेकिन वो नहीं माने इसलिए गुस्से में मूसल से उनकी हत्या कर दी। घटना रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी की है। दरअसल, पुलिस को 30 मई को कालाका नहर के पास से एक अज्ञात शव मिला था। जांच में सामने आया की ये शव संगवाड़ी के लाल सिंह का है। पूछताछ परिवार वालों तक पहुंची और पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों बेटों ने कबूल कर लिया और बताया कि क्यों उन्होंने पिता की हत्या की और कैसे शव को नहर के किनारे फैंका। जांच पिस्तौल की और खुलासा हत्या का हो गया
धारूहेड़ा CIA पुलिस को 2 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि सुनसान जगह पर एक युवक पिस्तौल के साथ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। थाने में लाकर पूछताछ कि तो बेटे ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिससे नहर किनारे मिले शव की भी गुत्थी सुलझ गई। रोहित ने खुद ही बता दिया कि उसने अपने पिता की भी हत्या की है। अब पढ़िए पुलिस के सवाल और आरोपी के जवाब
पुलिस: ये पिस्तौल कहां से खरीदी, क्या कोई वारदात की है? आरोपी: किसी जानकार से इसे खरीदा था। अभी तक इससे कोई वारदात नहीं की है। पुलिस: सच बताओ, इस पिस्तौल से किसी का कत्ल तो नहीं किया? आरोपी: कत्ल तो किया है, लेकिन इस पिस्तौल से नहीं किया है? पुलिस: तो फिर बताओ कत्ल किसका किया और कैसे किया? आरोपी: पिस्तौल से नहीं किया जी, मूसल मारकर किया है। पुलिस: किसका कत्ल किया और कब किया? आरोपी: मैंने अपने पिता को मारा है, सिर में मूसल मारा था? पुलिस: क्यों मारा? आरोपी: मेरी मां से झगड़ा करता था और हमें घर से निकाल दिया था। पुलिस: तो पिता को मारने के बाद क्या किया? आरोपी: कुछ नहीं, शव को छोटे भाई मोहित और दोस्त की मदद से कालाका नहर के किनारे फेंक आए थे। 3 पॉइंट में पढ़िए बेटों ने पुलिस को और क्या बताया… दो आरोपी 1 दिन की रिमांड पर
कसौला थाना के SHO शिवदर्शन ने बताया कि मोहित व पवन को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में यूज किए गए मूसल (कुंडी में कूटने के लिए इस्तेमाल होने वाला लोहे का डंडा) और बाइक बरामद की जानी है।