
दिल्ली, 08 जनवरी, कालकाजी से भाजपा उम्मीदवाद रमेश बिधूड़ी के ‘प्रियंका गांधी के गाल जैसे’ विवादित बयान पर बुधवार को पहली बार कांग्रेस महासचिव खुलकर अपनी बात रखी। दरअसल, भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और भाजपा नेता की विवादित टिप्पणी को लेकर काफी हो-हल्ला भी मचा।
कालकाजी से भाजपा उम्मीदवाद रमेश बिधूड़ी के ‘प्रियंका गांधी के गाल जैसे’ विवादित बयान पर बुधवार को पहली बार कांग्रेस महासचिव खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हमें दिल्ली के लोगों के अहम मुद्दों पर बात करनी चाहिए।
भाजपा नेता की विवादित टिप्पणी
दरअसल, भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और भाजपा नेता की विवादित टिप्पणी को लेकर काफी हो-हल्ला भी मचा। वायरल हो रहे वीडियो में रमेश बिधूड़ी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे।
कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रमेश बिधूड़ी के बयान को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि यह एक हास्यास्पद टिप्पणी है। उन्होंने कभी अपने गालों के बारे में नहीं कहा। यह सब अनावश्यक है। चुनाव के दौरान हमें दिल्ली के लोगों के अहम मुद्दों पर बात करनी चाहिए।