देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले चार दिनों में भारी बारिश जारी है। बारिश के कारण सिक्किम के चट्टेन में लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें कई लोग लापता हैं। अब तक 3 शव मिले हैं। इनमें सेना के जवानों के शव भी हैं। घटना रविवार शाम 7 बजे की है। भारतीय सेना ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। मृतकों की पहचान और सर्च ऑपरेशन जारी है। पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक करीब 37 लोगों की मौत हुई है। इसमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं। IMD ने पूर्वोत्तर राज्यों में 5 जून तक बारिश की आशंका जताई है। बाढ़-लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए भारतीय सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स के जवानों को तैनात किया गया है। असम के 19 जिलों में 3.64 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सड़क और रेल सेवाएं ठप हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मणिपुर में बाढ़ से 19,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 3,365 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रविवार को रेस्क्यू टीमों ने प्रभावित जिलों से 1,500 से ज्यादा लोगों को बचाया। रेस्क्यू की तस्वीरें में अधिकारियों को अपनी पीठ पर उठाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाते हुए देखा गया। त्रिपुरा में 10 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश के कारण 2 जून को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। 30 मई से अब तक राज्य में लैंडस्लाइड की 211 घटनाएं हुई हैं। सिक्किम के लाचेन और लाचुंग में 30 मई से फंसे एक हजार से ज्यादा टूरिस्टों को आज निकाला जा रहा है। इधर, राजस्थान के 30 जिलों और मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के वैशाली में रविवार शाम तेज आंधी-बारिश के कारण एक घर गिरने से 60 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड की तस्वीरें- अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: 30 जिलों में बारिश की चेतावनी, भरतपुर में पेड़, दीवार और टीनशेड गिरने से 5 घायल राजस्थान में रविवार को अधिकांश जगह बादल छाने से तापमान में गिरावट हुई। दोपहर बाद कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई। सीकर में सुबह बारिश हुई, जबकि जयपुर में शाम को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 10 जून के बाद मानसून की एंट्री, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से यह आगे नहीं बढ़ा है। इधर, मानसून के आने से पहले पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। आज सोमवार को 50 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 9 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, वैशाली में घर गिरने से एक महिला की मौत; 40.6°C के साथ पटना सबसे गर्म मौसम विभाग ने आज उत्तर बिहार के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, राजधानी पटना में सुबह बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: कल-परसों भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, पांच डिग्री तक गिरेगा तापमान, 4 जून तक बरसेंगे बादल हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से बीच-बीच में हो रही बारिश से तापमान में कमी आई है। 4 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान चल सकता है। मौसम विभाग ने कल और परसों 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों के लिए जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: आज बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, मार्च से अब तक सामान्य से 74% अधिक वर्षा हो चुकी हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज पूरी तरह से देखने को मिलेगा। पूरे हरियाणा में आज सोमवार को बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 16 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, बठिंडा में पारा 42.3 डिग्री; नौतपा का आज अंतिम दिन, लू का नहीं दिखा असर पंजाब के 16 जिलों में सोमवार को बारिश, तेज हवाएं और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में नौतपा का आज आखिरी दिन है। हालांकि, आखिरी दिन भी लू का कोई खास असर नहीं दिख रहा है।बठिंडा में रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: नोएडा-गाजियाबाद में तेज बारिश, गोरखपुर में पेड़ गिरे; आज 44 जिलों में अलर्ट यूपी के 44 जिलों में मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश महाराजगंज में 28.9 मिमी दर्ज की गई। जालौन का उरई सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 43.4°C रिकॉर्ड किया गया। रविवार को गोरखपुर के कैंपियरगंज में 50km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बीएमसीटी रोड पर एक पेड़ मैजिक गाड़ी पर गिर पड़ा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: रायपुर-दुर्ग समेत 4 संभागों में यलो अलर्ट, सरगुजा-बस्तर में आंधी, बारिश के साथ बिजली का अलर्ट छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज बिलासपुर संभाग को छोड़कर रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश, तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में अधिक तापमान 39.3 डिग्री बिलासपुर का रहा, जबकि सबसे कम तापमान 21.2°C गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का रहा। पूरी खबर पढ़ें…