ओडिशा में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को एक चीफ इंजीनियर के 7 ठिकानों पर रेड की। इस दौरान उसके दो घरों से 2 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ। लाखों रुपए के सोने के गहने और महंगे कपड़े भी मिले हैं। विजिलेंस टीम को देखते ही चीफ इंजीनियर भुवनेश्वर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपए के नोटों के बंडल फेंकने लगा था। अधिकारियों ने नोटों की गड्डी बरामद कर ली है। कैश गिनने के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ रहा है। नोटों की गिनती जारी है। इंजीनियर की पहचान ओडिशा सरकार के कर्मचारी बैकुंठ नाथ सारंगी के रूप में हुई है। वह राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में काम करता है। उसके पास आय से ज्यादा संपत्ति होने का पता चला था। चीफ इंजीनियर के घर से मिले कैश की तस्वीरें- फ्लैट और पैतृक आवास से 1-1 करोड़ कैश मिला
आधिकारिक बयान में बताया गया कि ओडिशा पुलिस की एंटी करप्शन विंग ने भुवनेश्वर, अंगुल और पुरी में चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर पर छापा मारा। उनके भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से करीब 1 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए, जबकि अंगुल स्थित पैतृक आवास से 1.1 करोड़ रुपए मिले हैं। बैकुंठ नाथ सारंगी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। अंगुल में विजिलेंस के स्पेशल जज ने उनके खिलाफ सर्च वारंट जारी किया था, जिसके आधार पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस ने अंगुल के करदागड़िया में दो मंजिला घर, भुवनेश्वर और पुरी जिले के पिपिली के सिउला में फ्लैट सहित 7 ठिकानों का पता लगाया। इसके बाद 26 पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने सभी 7 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। टीम में आठ DSP, 12 इंस्पेक्टर और छह असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शामिल थे। अंगुल में सारंगी के पैतृक घर के अलावा रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली गई। भुवनेश्वर में आरडी प्लानिंग एंड रोड स्थित चीफ इंजीनियर के ऑफिस पर तलाशी ली गई। कैश बरामद होने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें फर्श पर नोटों का ढेर पड़ा है। आसपास बैठे अधिकारियों को कैश गिनते हुए देखा जा सकता है। ………………………………………………. छापेमारी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भोपाल के जंगल में कार में 52kg सोना मिला, 11 करोड़ कैश बरामद मध्य प्रदेश के भोपाल के मेंडोरी के जंगल में आयकर विभाग ने एक कार से 52 किलो सोना बरामद किया। इसके अलावा, 11 करोड़ रुपए कैश भी मिला। कार एक मकान के बाहर लावारिस हालत मिली। सोने की कीमत करीब 40 करोड़ 47 लाख रुपए आंकी गई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार में DEO के बेड से मिले 3 करोड़ कैश, बोरी में बांधकर रखे थे नोट और गहने बिहार में बेतिया के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के पास से 3 करोड़ रुपए कैश और गहने बरामद किए गए हैं। विजिलेंस की टीम ने 40 सदस्यों के साथ रजनीकांत के 7 ठिकानों पर एक साथ रेड मारी। विजिलेंस की टीम बेतिया में 10 घंटे की छापेमारी के बाद DEO के घर से बाहर निकल गई है। पूरी खबर पढ़ें…