
शोपियां : शोपियां में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, 178 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी शोपियां ने बेहतरीन समन्वय के साथ शोपियां के बसकुचन क्षेत्र में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू किए गए इस अभियान में सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेरकर आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि की, जिसके बाद पास के एक बाग में संदिग्ध गतिविधि देखी गई। जिस पर बलों द्वारा त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई के बाद दो लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकवादियों- इरफान बशीर और उजैर सलाम को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों से हथियार व गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं जो इस प्रकार हैं:-बरामदगी में शामिल हैं:
• 02 AK-56 राइफलें
• 04 मैगजीन
• 102 राउंड (7.62×39mm)
• 02 हैंड ग्रेनेड
• 02 पाउच
• ₹5400 नकद
• 01 मोबाइल फोन
• 01 स्मार्टवॉच
• 02 बिस्किट पैकेट
• 01 आधार कार्ड
