केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार सुबह दिल्ली में भारतपोल पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान शाह ने कहा- आतंकवाद, लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति के खिलाफ सबसे बड़ा नासूर है, जिसे हमें जीतने नहीं देना है। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। आतंकवाद की फंडिंग कहीं अधिक खतरनाक है, क्योंकि यह फंड आतंकवाद को पोषित करके दुनिया के अर्थतंत्र को कमजोर करता है। शाह ने कहा कि भारतपोल हमारे देश की अंतर्राष्ट्रीय जांच को एक नए युग में ले जाएगा। पहले CBI एकमात्र एजेंसी थी जो इंटरपोल के साथ काम करने के लिए पहचानी गई थी, लेकिन अब भारतपोल के जरिए हर भारतीय एजेंसी और सभी राज्यों की पुलिस आसानी से इंटरपोल से जुड़ पाएगी। गृह मंत्रालय ने बताया कि भारतपोल पोर्टल को CBI ने बनाया है। इससे भारत की अलग-अलग जांच एजेंसियों को अपनी जांच के लिए इंटरनेशनल पुलिस से तुरंत मदद मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए राज्यों की पुलिस भी विदेश भाग चुके अपराधियों और उनके क्राइम की डिटेल्स इंटरपोल से मांग सकेंगी। भारतपोल पोर्टल से जांच एजेंसियों को 4 सुविधा भारतपोल पोर्टल लाने की 2 वजह… शाह ने 35 CBI अधिकारियों को सम्मानित किया कार्यक्रम में अमित शाह ने 35 CBI अधिकारियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया। इन अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल और अलग-अलग केस की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से सम्मानित किया जा चुका है। ————————————– इंटरपोल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 90वां इंटरपोल सेशन : मोदी बोले- भारत ने दुनिया को बेहतर बनाने के लिए बलिदान दिए इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन (INTERPOL) का 90वां सेशन 2022 में 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्धाटन किया। इस मौके पर मोदी ने कहा- 99 साल से इंटरपोल दुनिया के 195 देशों की पुलिस को कनेक्ट कर रहा है। ये इसलिए भी अहम है, क्योंकि हर देश का कानूनी ढांचा अलग है। पूरी खबर पढ़ें…