कर्नाटक में हिंदी बोलने और कन्नड़ नहीं बोलने पर हंगामा हो गया है। दरअसल, पटना की प्रियंका बेंगलुरु के चंदापुरा में SBI बैंक में मैनेजर हैं। वहां एक कस्टमर से कन्नड़ में बात नहीं करने पर उनकी तीखी बहस हुई। इस बहस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। 1 मिनट 23 सेकेंड के इस वीडियो में प्रियंका को बोलते सुना जा रहा है कि, ‘ये भारत है, हिंदी मेरी राष्ट्रभाषा है, मैं तो हिंदी में ही बोलूंगी।’ वहीं कस्टमर उन्हें बार-बार कन्नड़ बोलने को मजबूर करता है। वो बोल रहे हैं- ‘पहले कन्नड़ फिर देश।’ पहले कन्नड़ फिर देश वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक ग्राहक प्रियंका को कन्नड़ भाषा बोलने के लिए कहता है। प्रियंका, हिंदी बोलने पर अड़ी हुई हैं। वीडियो में जब ग्राहक यह कहता है कि यह कर्नाटक है, मैडम, तो प्रियंका कहती दिख रही हैं, आपने मुझे नौकरी नहीं दी है। यह भारत देश है, मैं हिंदी बोलूंगी। आपको किसी तरह की परेशानी है तो आप SBI चेयरमैन से बात कर सकते हैं। बैंक मैनेजर- आपने मुझे नौकरी नहीं दी है। ग्राहक- यह कर्नाटक है, मैडम। बैंक मैनेजर- तो? ये भारत है। ग्राहक- पहले कन्नड़, मैडम। बैंक मैनेजर- मैं कन्नड़ नहीं बोलूंगी। ग्राहक- तो आप कभी कन्नड़ में बात नहीं करेंगी? बैंक मैनेजर- नहीं, मैं हिंदी बोलूंगी। कभी भी कन्नड़ नहीं बोलूंगी। विवाद के बाद बैंक मैनेजर का तबादला क्षेत्रीय भाषा को लेकर हुई इस बहस का वीडियो वायरल होने के बाद एसबीआई की ओर से बयान जारी कर कहा गया, ‘हम अपनी सूर्या नगर शाखा, एओ साउथ बेंगलुरु में हाल की घटना को लेकर चिंता में हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है।’ ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नीति ग्राहकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस की है। हम सभी नागरिकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ वहीं कन्नड़ संगठन ने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। विवाद के बीच एसबीआई ने ब्रांच मैनेजर का तबादला कर दिया है। ट्रांसफर के लिए CM ने SBI काे धन्यवाद कहा इधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना की निंदा करते हुए X पर लिखा कि ‘सूर्य नगर, अनेकल तालुक में SBI शाखा प्रबंधक का व्यवहार, कन्नड़ और अंग्रेजी में बात करने से इनकार करना और नागरिकों के प्रति अनादर दिखाना, बहुत निंदनीय है।’ ‘ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। सभी बैंक कर्मचारियों को ग्राहकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना चाहिए और स्थानीय भाषा में बात करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।’ CM ने SBI का धन्यवाद भी किया कि उन्होंने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया। उन्होंने आगे लिखा कि ‘मैं वित्त मंत्री और वित्तीय सेवा विभाग से आग्रह करता हूं कि वे भारत भर के सभी बैंक कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक और भाषाई संवेदनशीलता प्रशिक्षण अनिवार्य करें। स्थानीय भाषा का सम्मान करना, लोगों का सम्मान करना है।’ BJP बोली- कांग्रेस जाति-भाषा के नाम पर बांट रही इधर, इस मामले पर राजनीति तेज हो गई है। BJP ने कांग्रेस शासित राज्य में हुई घटना को लेकर सवाल खड़े किए हैं। तो कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। ——————————— इसे भी पढ़िए… बैंक में गाली देने वाले ठेकेदार को थाने से छोड़ा:पटना में केनरा बैंक की महिला कर्मी से बदतमीजी की थी, मोबाइल भी तोड़ा था पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में 6 दिसंबर को कैनरा बैंक में महिला बैंक मैनेजर पर हाथ उठाने का मामला सामने आया था। बैंक कर्मी को अपशब्द भी कहे गए थे। बैंक में इस पूरी घटना का वीडियो भी किसी सहकर्मी ने बना लिया था।महिला ने गांधी मैदान थाने में अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए शुक्रवार को मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को हिरासत में लिया था। पूरी खबर पढ़ें।