इंडियन कोस्ट गार्ड के सालाना मिशन ऑपरेशन ओलिविया के तहत ओडिशा में रुशिकुल्या नदी के मुहाने पर बसे 6.98 लाख से ज्यादा ओलिव रिडले कछुओं को संरक्षित किया गया। नवंबर से मई तक हर साल चलाया जाने वाला ऑपरेशन ओलिविया, ICG की एक पहल है, जिसका मकसद विशेष रूप से गहिरमाथा बीच और ओडिशा के आसपास के तटीय क्षेत्रों में कछुओं के लिए मैदान सुनिश्चित करना है, जहां हर साल आठ लाख से ज्यादा कछुए आते हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें पढ़ें… जज कैश केस- सुप्रीम कोर्ट जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा, बुधवार को लिस्टेड घर से कैश बरामद होने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इसको लेकर एडवोकेट मैथ्यूज नेडुमपारा लगाई गई याचिका को बुधवार को लिस्टेड करने के लिए कहा है। CJI बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने सोमवार को कहा कि याचिका की खामियां दूर होने पर बुधवार को सुनवाई की जाएगी। मार्च में भी कोर्ट में यह याचिका आई थी, लेकिन तब जांच अधूरी होने के कारण खारिज कर दी गई थी। अब जांच पूरी होने पर याचिकाकर्ता FIR की मांग कर रहे हैं। पंजाब के जालंधर में टायर फैक्ट्री में आग; आग पर काबू पाने की कोशिश जारी जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह एक टायर फैक्ट्री में आग लग गई। यह आग आशा रबर फैक्ट्री में लगी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया, ‘सुबह करीब 5:15 बजे मुख्य कार्यालय में आग लगने की कॉल आई थी। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गई हैं।’ हैदराबाद में बम धमाके की साजिश नाकाम, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद हैदराबाद में रविवार को पुलिस ने बम धमाके की साजिश को नाकाम किया है। आतंकी संगठन ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इन पर शहर में बम ब्लास्ट करने की साजिश रचने का आरोप है। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान सिराज-उर-रहमान (29) और सैयद समीर (28) के रूप में हुई है। दोनों का संबंध सऊदी अरब में सक्रिय ISIS मॉड्यूल से होने का शक है। पुलिस ने दोनों के पास से विस्फोटक सामान भी बरामद किया है। मुंबई-गोवा हाईवे पर कार एक्सीडेंट में 5 की मौत, तेज स्पीड के कारण हादसा हुआ मुंबई-गोवा हाईवे पर एक कार जगबुडी नदी में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल है। ये लोग मुंबई से देवरुख जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। चालक ने कंट्रोल खो दिया, जिससे हादसा हुआ। केरल के कोझिकोड में टेक्सटाइल मार्केट में आग लगी, जान का नुकसान नहीं केरल के कोझिकोड शहर में न्यू बस स्टैंड के पास स्थित टेक्सटाइल मार्केट में रविवार रात आग लग गई। आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कोझिकोड जिला फायर ऑफिसर अशरफ अली केएम ने बताया कि आग पर रात करीब 10 बजे काबू पा लिया गया और अब इसे पूरी तरह बुझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग सभी फायर स्टेशन से टीमें मौके पर पहुंचीं थीं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। जांच जारी है। आंध्र प्रदेश में लॉक कार में दम घुटने से 4 बच्चों की मौत आंध्र प्रदेश के द्वारापुडी गांव में एक दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों की जान चली गई। यह घटना गांव के महिला मंडल कार्यालय के पास हुई, जहां बच्चे खेलते-खेलते एक खड़ी कार में बैठ गए और गलती से अंदर से लॉक हो गए। बताया जा रहा है कि यह परिवार एक शादी में शामिल होने आया था। खेलते समय बच्चे बिना किसी की नजर में आए कार में चले गए। कुछ समय बाद जब परिजनों ने बच्चों को ढूंढा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मारे गए बच्चों की उम्र 6 से 8 साल के बीच थी। मृतकों में एक लड़का और तीन लड़कियां शामिल हैं। एमएसएमई मंत्री कोन्डापल्ली श्रीनिवास ने इस घटना पर दुख जताया और बताया कि जांच जारी है।