नमस्कार, कल की बड़ी खबर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। दूसरी बड़ी खबर बॉम्बे हाईकोर्ट की एक टिप्पणी को लेकर रही। कोर्ट ने कहा कि लड़की को एक बार फॉलो करना अपराध नहीं है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. मोदी बोले- कच्चा चिट्ठा खोला तो आप-दा वाले बौखला गए; केजरीवाल ने कहा- पीएम हर पांच साल में झूठ बोलने आते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रोहिणी में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उन्होंने दिल्ली की AAP सरकार को एक बार फिर आप-दा सरकार बताया। केजरीवाल को दिल्ली प्रदूषण, शराब घोटाले, स्कूल घोटाले और शीशमहल जैसे मुद्दों पर घेरा। पीएम ने कहा, ‘दिल्ली की आप-दा सरकार के पास न कोई विजन है, न दिल्ली वालों की परवाह है। इन्होंने हर मौसम को आपदाकाल बना दिया। जब काला चिठ्ठा सबके सामने उजागर किया तो मुझ पर भड़कने लगे।’ केजरीवाल बोले- जनता भाजपा से बदला लेगी: PM मोदी के आरोपों पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा और केंद्र सरकार से नाराज है। जनता भाजपा से बदला लेने को तैयार बैठी है। केजरीवाल ने आगे कहा;- पीएम रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं। दिल्ली के लोग चुनाव में बीजेपी को इस अपमान का जवाब देंगे। पीएम हर पांच साल में झूठ बोलने आते हैं। ये झूठे वादे करते हैं, लेकिन काम कुछ नहीं करते। जल्द होगा दिल्ली चुनाव का ऐलान: दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. भाजपा नेता बिधूड़ी के दो विवादित बयान, आतिशी ने बाप बदल लिया, प्रियंका के गालों जैसी सड़कें बनवाएंगे दिल्ली से भाजपा कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री आतिशी और प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक कमेंट किया। उन्होंने कहा कि आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। वे मार्लेना से सिंह बन गई हैं। बिधूड़ी ने यह बातें भाजपा की परिवर्तन रैली में कहीं। इसी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। भाजपा नेता के विवादित बयान पर पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं।
बिधूड़ी ने प्रियंका को लेकर कहा, ‘लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।’ कांग्रेस ने आपत्ति जताई: पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।’ BJP नेता बिधूड़ी ने सफाई दी: विवाद बढ़ने पर बिधूड़ी ने सफाई देते हुए कहा- मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है। कांग्रेस उस समय भी चुप रही जब लालू यादव उनकी सरकार में मंत्री थे। अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. गुजरात के पोरबंदर में कोस्टगार्ड हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत, एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान हादसा गुजरात के पोरबंदर में इंडियन कोस्ट गार्ड का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि हेलिकॉप्टर में 2 पायलट समेत 3 लोग सवार थे। हादसे में तीनों की जान चली गई, जिनकी पहचान सुधीर कुमार यादव, मनोज प्रधान और सौरभ कुमार के रूप में हुई है। सितंबर 2023 में ऐसी ही घटना हुई थी: पिछले साल 2 सितंबर को इंडियन कोस्टगार्ड का ध्रुव हेलीकॉप्टर पोरबंदर तट के पास अरब सागर में गिर गया था। इस दौरान हेलिकॉप्टर में सवार 4 में से एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया था, जबकि 3 क्रू मेंबर्स लापता हो गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. गंभीर बोले- किसी प्लेयर के भविष्य पर कुछ नहीं कह सकता, रोहित-कोहली तय करें क्रिकेट के लिए क्या बेहतर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर बात की है। उन्होंने सिडनी टेस्ट में 6 विकेट से हारने के बाद कहा- ‘मैं किसी भी खिलाड़ी के भविष्य पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है, उनमें (रोहित-कोहली) भूख और कमिटमेंट्स हैं। उम्मीद है कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।’ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन रहा: रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन खराब रहा। ऐसे में इन दोनों के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। एक दिन पहले रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वे खेलना चाहते हैं और अभी रिटायरमेंट नहीं ले रहे। रोहित को खराब फार्म के कारण सिडनी टेस्ट से ड्रॉप किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों को भी मार गिराया गया। एनकाउंटर में जवान सन्नू कारम शहीद हो गए। वे एक आत्मसमर्पित नक्सली थे। कुछ साल पहले ही उन्होंने नक्सलवाद छोड़ दिया था और पुलिस में भर्ती हुए थे, जहां उनकी पोस्टिंग दंतेवाड़ा में हुई थी। इससे पहले शुक्रवार को गरियाबंद के सोरनामाल जंगल में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. बॉम्बे हाईकोर्ट बोला-लड़की को एक बार फॉलो करना अपराध नहीं, लगातार पीछा करना ही क्राइम बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी लड़की को एक बार फॉलो करना क्राइम नहीं है। कानूनी रूप से लगातार किसी को फॉलो करने को ही अपराध माना जाएगा। जस्टिस जीए सनप ने सेक्शुअल हैरेसमेंट के दो 19 साल के आरोपियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। दोनों पर 14 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने और जबरन घर में दाखिल होने का आरोप लगा था। पढ़िए पूरा मामला: जनवरी 2020 में मुख्य आरोपी ने नाबालिग लड़की का पीछा किया था और उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। लड़की के मना करने के बाद भी आरोपी नहीं माना। 26 अगस्त 2020 को आरोपी ने लड़की के घर में घुसकर उसे गलत तरीके से छुआ। इस दौरान दूसरा आरोपी घर के बाहर पहरा देता रहा। इसके बाद ट्रायल कोर्ट ने दोनों आरोपियों पर IPC और POCSO एक्ट के तहत पीछा करना, सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी.. कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ महाकुंभ में पहली बार 7 पक्के घाट: मौलाना बोले- वक्फ की जमीन पर हो रहा कुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू हो रहा है। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’ – क्लिक करें ये लिंक अब खबर हटके… ब्राजील की नन दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला बनीं, 116 साल है उम्र गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ब्राजील की नन इनाह कैनाबारो लुकस को दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान का खिताब दिया है। उनकी उम्र 116 साल और 210 दिन है। उनका जन्म 8 जून 1908 में हुआ था। जापान की 116 साल की टोमिको इतूका के निधन के बाद यह खिताब लुकस को दिया गया है। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… वृष राशि वालों के बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। मिथुन और कर्क राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…