महाराष्ट्र के तटीय सिंधुदुर्ग जिले में राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के करीब नौ महीने बाद, रविवार को उसी स्थान पर राजा की 91 फुट ऊंची नई प्रतिमा का अनावरण किया गया। पिछली मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस समारोह के दौरान किया था, जो अगस्त 2024 में गिर गई थी। इस घटना के बाद मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे को गिरफ्तार कर लिया गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें पढ़ें… बिहार के मोतिहारी में 10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, संदिग्ध दस्तावेज और सामान बरामद बिहार की मोतिहारी पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने संयुक्त कार्रवाई में खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। NIA को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब का वांटेड आतंकी कश्मीर सिंह मोतिहारी में छिपा हुआ है। इसके बाद नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जिसमें आतंकी को दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आतंकी के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज और सामान बरामद किए गए हैं। जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो यह पता लगा रही है कि आतंकी मोतिहारी कैसे पहुंचा और स्थानीय स्तर पर किससे संपर्क में था। एनआईए ने 2023 में कश्मीर सिंह उर्फ बलबीर सिंह पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। वह देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों और हिंसक साजिशों को अंजाम देने के आरोप में वांछित था। दिल्ली में BJP अध्यक्ष नड्डा के घर हुई मीटिंग; गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक चल रही है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, मनोहर लाल खट्टर और अश्विनी वैष्णव ने भी बैठक में हिस्सा लिया। हालांकि बैठक का मुद्दा क्या था, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ रुपये का गांजा जब्त दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 365 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए है। अधिकारियों ने कहा कि ओडिशा से दिल्ली आए एक ट्रक में गांजे को छिपा कर लाया गया था। पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत निवासी दीपक (36) और सुनील मलिक उर्फ काला (25) को गिरफ्तार किया है। हैदराबाद में एक महिला CEO 5 लाख की कोकीन खरीदते पकड़ी गई, गिरफ्तार हैदराबाद की एक निजी अस्पताल की CEO नम्रता चिकुरुपाटी (34) को पुलिस ने 5 लाख रुपए की कोकीन खरीदते हुए गिरफ्तार किया है। वह मुंबई के वंश ढक्कर से ड्रग्स मंगवा रही थीं, जिसे बालकृष्ण नाम का शख्स डिलीवर करने आया था। पुलिस के मुताबिक, नम्रता ने वॉट्सऐप पर ऑर्डर देकर ऑनलाइन पेमेंट किया था। पुलिस ने 53 ग्राम कोकीन, 10,000 रुपए कैश और दो मोबाइल जब्त किए हैं। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने अब तक करीब 70 लाख रुपए ड्रग्स पर खर्च किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महाराष्ट्र के ठाणे में दुकानों से गांजा जब्त, तीन लोग गिरफ्तार महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में पुलिस ने दुकानों से गांजा जब्त किया है। छापेमारी के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 9 मई की रात भिवंडी के येवई नाका इलाके में तीन दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दुकानों से 59,000 रुपए का 2.9 किलोग्राम गांजा जब्त किया और तीन आरोपियों के पास से 3.11 लाख रुपए नकद बरामद किए। तीनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।