सीबीआई ने हैदराबाद के आयकर आयुक्त (एक्सेप्शन) जीवन लाल लाविडिया को 70 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। जीवन लाल पर शापूरजी पल्लोनजी (एसपी) ग्रुप के पक्ष में एक अपील का निपटारा करने के लिए रिश्वत लेने का आरोप में गिरफ्तार किया है। भारतीय राजस्व सेवा के 2004 बैच के अधिकारी लाविडिया को शापूरजी पल्लोनजी (एसपी) ग्रुप के DGM (टैक्सेशन) विरल कांतिलाल मेहता, साईराम पालीसेट्टी, नट्टा वीरा नागा श्री राम गोपाल और साजिदा मजहर हुसैन शाह के साथ गिरफ्तार किया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ऑपरेशन सिंदूर- सुप्रीम कोर्ट में याचिका इस नाम पर ट्रेडमार्क का रजिस्ट्रेशन न करने का निर्देश दिया जाए सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को एक याचिका दायर की गई है। जिसमें ऑपरेशन सिंदूर नाम से ट्रेडमार्क के रजिस्ट्रेशन की परमिशन न देने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि इसका व्यावसायिक उपयोग नहीं होने दिया जाना चाहिए। देव आशीष दुबे नाम के व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि पांच लोगों ने ट्रेडमार्क रजिस्ट्री के साथ ऑपरेशन सिंदूर नाम और शैली के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए क्लास 41 के तहत आवेदन दायर किए हैं। इसमें शिक्षा और मनोरंजन जैसी सेवाएं शामिल हैं। याचिकाकर्ता ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत उक्त ऑपरेशन का व्यावसायिक शोषण के लिए दुरुपयोग नहीं होने दिया जाना चाहिए। जो केवल अपने फायदे के लिए जनता की भावनाओं का फायदा उठाना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 2.7 तीव्रता का भूकंप, 5km की गहराई में था केंद्र जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में शनिवार को 2.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके दोपहर करीब 3.14 बजे महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में था। गहराई वाले भूकंपों की तुलना में कम गहरे भूकंप ज्यादा खतरनाक होते हैं क्योंकि पृथ्वी की सतह के नजदीक होने पर उनकी ऊर्जा ज्यादा निकलती है। इससे जमीन का कंपन ज्यादा होता है और इमारतों को ज्यादा नुकसान होता है। गहरे भूकंप सतह पर आने के बाद ऊर्जा खो देते हैं, जिससे नुकसान की आशंका कम होती है। हालांकि, किश्तवाड़ में भूकंप का झटका कम तीव्रता का था। किश्तवाड़ और कश्मीर घाटी का ज्यादातर हिस्सा सीस्मिक जोन 5 में आता है। इसे बहुत ज्यादा जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है। यहां शक्तिशाली भूकंपों की संभावना होती है। राष्ट्रपति ने जस्टिस सूर्यकांत को नालसा का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया; सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सीनियर जज बनते हैं अध्यक्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सूर्यकांत को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। नालसा भारत सरकार की एक संस्था है, जिसकी स्थापना गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता और सेवाएं प्रदान करने के लिए की गई थी। भारत के सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई नालसा के पिछले कार्यकारी अध्यक्ष थे। परंपरा के अनुसार, इस पद पर भारत के सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर काबिज होते हैं। RBI ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर 1.72 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक पर 1.72 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। RBI के एक बयान के मुताबिक यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत लगाया गया है। बैंक के खिलाफ आरोप यह है कि उसने सब्सिडी/प्रतिपूर्ति के माध्यम से केंद्र/राज्य सरकार से प्राप्त होने वाली राशि के बदले एक इकाई को ब्रिज लोन दिया। 2021 से अब तक एससी/एसटी अत्याचार हेल्पलाइन पर 6.5 लाख से ज्यादा कॉल आए; सबसे ज्यादा कॉल यूपी से दिसंबर 2021 में हेल्पलाइन शुरू होने के बाद से एससी और एसटी के ख़िलाफ़ अत्याचारों के बारे में नेशनल हेल्पलाइन अगेंस्ट एट्रोसिटीज़ (NHAA) को 6.5 लाख से ज़्यादा कॉल आए हैं, जिनमें से लगभग आधी कॉल उत्तर प्रदेश से आई हैं। इनमें में से 7,135 शिकायतें आधिकारिक तौर पर दर्ज की गई हैं और 4,314 का समाधान किया गया है। इन शिकायतों में मारपीट, सामाजिक बहिष्कार, जाति-आधारित दुर्व्यवहार, जमीन हड़पने और सार्वजनिक स्थानों तक पहुंच से वंचित करने की घटनाओं से लेकर अत्याचार के मामलों में पुलिस की निष्क्रियता के आरोप शामिल हैं।