भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन से चल रहे तनाव के बाद शनिवार शाम को सीजफायर का ऐलान कर दिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमें देश की सेनाओं पर गर्व है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोषों की हत्या कायराना हरकत थी। इसी के चलते भारत ने कड़ी कार्रवाई की और पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री का बोला वाक्य सच हो गया। जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन जो भारत को छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं। सीएम ने देश और सैनिकों के सम्मान में 12 मई को तिरंगा यात्रा निकालने का घोषणा की। सीएम मोहन यादव शौर्य स्मारक पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुष्पाजंलि अर्पित की। इससे पहले शनिवार को इंदौर की महू सैन्य छावनी क्षेत्र में भी अलर्ट जारी किया गया। पुलिस के साथ सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों ने सर्चिंग अभियान चलाया। इंदौर में भी पुलिस ने शेल्बी हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हाईकोर्ट, जिला कोर्ट, सेंटर मॉल में चेकिंग की। दरअसल, होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि जांच में वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम ने बाकी जगह जांच की। इधर, भोपाल में प्रमुख चौराहों, बाजारों में सायरन लगाने और इनके संचालन पर नजर रखने के लिए दो अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनमें आयुक्त नगर पालिक निगम हरेंद्र नारायण और मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी शामिल हैं। ग्वालियर का राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट शनिवार से यात्रियों के लिए खोल दिया गया। 6-7 मई की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर के बाद से इस एयरपोर्ट को यात्री फ्लाइट के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि एयरपोर्ट के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट तक सिर्फ टिकट ले चुके यात्री ही पहुंच सकते हैं। आयुष कॉलेजों में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं के निर्देश
राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (NCISM) और आयुष मंत्रालय ने देश के सभी आयुष शिक्षण संस्थानों व ASUS कॉलेजों को सातों दिन, 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।