हरियाणा में आज सुबह मौसम ने करवट ली। सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और नारनौल में बारिश हुई। यहां बिजली चमक रही है। सुबह साढ़े 5 बजे मौसम खराब हुआ था। 6 बजे हल्की बूंदाबांदी और फिर साढ़े 6 तेज बारिश शुरू हुई। कई जगह धुंध भी छाई हुई है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार जताए हैं। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ विभाग ने आज 11 जिलों में डेंस फॉग का यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में धुंध का अलर्ट है उनमें हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी जिले शामिल हैं। लगातार धुंध और पहाड़ों से 8 से 10 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आई है। रविवार को हिसार, जींद, और फरीदाबाद के दिन सबसे ठंडे रहे। हिसार का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री रहा, जबकि जींद और फरीदाबाद का 13.9 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया। बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी
हरियाणा में यदि बारिश होती है तो किसानों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण 949 गांवों के 13 हजार किसानों की सरसों, चना, गेहूं और सब्जियों को नुकसान पहुंचा था। किसानों ने दावा किया है कि 64 हजार हेक्टेयर से अधिक खड़ी फसल खराब हो चुकी है। आगे कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि अभी ठंड से राहत दिखने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध का दौर जारी रहेगा। बारिश के भी आसार बने हुए हैं। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश के आसार बन सकते हैं। धुंध के कारण 5 जगह हादसे, 4 की मौत
5 जनवरी को 3 जिलों में धुंध के कारण 5 जगह हादसे हुए। इनमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। वहीं रोहतक में रेलवे स्टेशन के पास 35 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्ट रिपोर्ट में हो पाएगा। ————————– मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में कुछ जगहों पर हुई हल्की बूंदाबांदी, 9 जनवरी तक धुंध का यलो अलर्ट वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहाड़ों पर रविवार को बर्फबारी का जोर रहा, वहीं समतल इलाकों में शाम के बाद हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। हीट लॉक के कारण तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है, लेकिन अब पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर धुंध जोर पकड़ने वाली है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल के 7 जिलों में आज भारी बर्फबारी, कल भी ऊंचे क्षेत्रों में खराब रहेगा मौसम हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने 7 जिलों में इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बीती रात से ही मौसम खराब बना हुआ है। बारिश-बर्फबारी के पहले पहाड़ों के तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…