पहलगाम हमले के जवाब में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने 7-8 मई की दरमियानी रात राजस्थान के तीन सैन्य ठिकानों पर हमला किया था, हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे नाकाम कर दिया। भारत सरकार ने जारी वक्तव्य के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से राजस्थान के नाल (बीकानेर), उत्तरलाई (बाड़मेर) और फलोदी एयरबैस पर मिसाइल अटैक किया था। इन हमलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। तनाव बढ़ने के बाद राजस्थान की सीमा पर पाकिस्तानी एयरफोर्स ने कई F-16 और JF-17 के अलावा अन्य एयरक्राफ्ट तैनात कर दिए हैं। भारतीय सेना ने पहले ही सीमाओं पर S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात कर रखा है, जैसे ही मिसाइलों से हमला किया गया। इस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया। इधर, एहतियातन पाली के जवाई डैम पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पाक से लगी 1070 किमी लंबी सीमा सील
वहीं पाक से लगी करीब 1070 किमी लंबी सीमा पूरी तरह सील है। प्रमुख शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर लिया गया है। दावा है कि सीमा से सटे गांवों में पाक सेना का भारी जमावड़ा देखा गया है। वेस्टर्न सेक्टर के 5 से ज्यादा एयरबेस से दिन-रात लड़ाकू विमान उड़ान भर रहे हैं। 10 मई तक सभी फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद
बीकानेर, किशनगढ़ (अजमेर) और जोधपुर एयरपोर्ट से 10 मई तक सभी फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद किए गए हैं। जयपुर एयरपोर्ट से आज (गुरुवार) 4 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस ने बीकानेर में 10 मई तक अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। मौजूदा हालात को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की हैं। गृह मंत्रालय ने सीमा से सटे इलाकों में रात 12 से सुबह 4 बजे तक रोज ब्लैक आउट रखने के निर्देश जारी किए हैं। उधर, राजस्थान के बॉर्डर से सटे पाकिस्तान के गांवों में सेना की हलचल बढ़ गई है। कलेक्टर के आदेश के बाद बंद रहे स्कूल… 6 जिलों के स्कूलों के स्कूलों में छुट्टी
सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान बॉर्डर से सटे 6 जिलों के स्कूलों (सरकारी-प्राइवेट), आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों में बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसमें जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर शामिल हैं। जोधपुर में स्कूलों के साथ-साथ सभी कॉलेजों में भी छुट्टियां घोषित की गई हैं। इस दौरान होने वाली सभी तरह की परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। 8 मई से आगामी आदेश तक यह जारी रहेगा। एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में सुरक्षा से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…