पाकिस्तान ने बुधवार रात को भारत के उत्तरी और पश्चिमी शहरों पर हमले की कोशिश की। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा और चंडीगढ़ में इन हमलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। बुधवार रात को अमृतसर में धमाके की आवाज सुनी गईं। होशियारपुर के घगवाल गांव में रॉकेट के टुकड़े पड़े मिले। इस दौरान अमृतसर में 2 बार ब्लैकआउट भी किया गया। इसके बाद सुबह यहां के 4 गांवों में रॉकेट और उनके टुकड़े गिरे मिले। अमृतसर ग्रामीण के SSP मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस बारे में तुरंत आर्मी को जानकारी दी गई। इसके बाद आर्मी की टीम गांव-गांव जाकर रॉकेट इकट्ठे कर रही है। गांव दुधाला, जेठूवाल और पंधेर में गिरे रॉकेट आर्मी ले गई। मक्खनविंडी पहुंची आर्मी को रॉकेट जिंदा मिला। जिसके बाद टेक्निकल टीम बुलाकर उसे डिफ्यूज किया जा रहा है। यहां एयरफोर्स की टीम भी पहुंची है। उधर, पंजाब और राजस्थान की सीमा पर पाकिस्तानी एयरफोर्स ने बड़ी संख्या में एयरफोर्स के F-16 और JF-17 के अलावा अन्य एयरक्राफ्ट तैनात कर दिए हैं। F-16 और JF-17 लाहौर के आसमान में उड़ान भर रहे हैं। गांवों में रॉकेट मिलने के बारे में दैनिक भास्कर ने एयरफोर्स से जुड़े रहे 2 डिफेंस एक्सपर्ट से बात की। उन्होंने कहा… इसे भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों की सेना यूज करती हैं। ऐसी संभावना हो सकती है कि पाकिस्तान की तरफ से इनसे अटैक किया गया, लेकिन भारत के डिफेंस सिस्टम ने इन्हें आसमान में ही न्यूट्रिलाइज कर दिया। यह रॉकेट एक्सप्लोड नहीं हुए यानी फटे नहीं हैं। वहीं पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष हालातों में उच्च अधिकारियों की परमिशन पर छुट्टी मिलेगी। इसी बीच फिरोजपुर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने एक घुसपैठिया को मार गिराया है। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि 7 मई की रात अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने इंटरनेशनल बॉर्डर को पार किया। वह बॉर्डर सिक्योरिटी फेंस की तरफ बढ़ रहा था, जिसके बाद BSF ने फायरिंग की। जिसमें उसकी मौत हो गई। अमृतसर, मोगा और कपूरथला में पटाखे बजाने पर बैन कर दिया गया है। इन जिलों के जिला मजिस्ट्रेट का कहना है कि ये आदेश 5 जुलाई तक लागू रहेंगे। इस दौरान शादी के दौरान भी पटाखे फोड़ने की मनाही रहेगी। अमृतसर में गिरे रॉकेट की PHOTOS… रॉकेट गिरने से जुड़ी अहम बातें… क्या है सोनिक साउंड, जिसका जिक्र पुलिस कमिश्नर ने किया
सोनिक साउंड एक तेज धमाके जैसी आवाज होती है। प्लेन की तेज गति से ये आवाज हो सकती है। यह तब सुनाई देती है जब किसी प्लेन या चीज की ध्वनि की गति लगभग 1225 किमी प्रति घंटा से तेज होती है। आमतौर पर यह फाइटर जेट्स के कारण होती है। पंजाब के अमृतसर में रॉकेट मिलने के वीडियो नीचे ब्लॉग में देखें…