समस्तीपुर में बुधवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 करोड़ के सोने की लूट हुई है। जानकारी के मुताबिक, बदमाश 15 लाख कैश भी लेकर भागे हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की है। बैंक के नीचे कैफे चलाने वाले युवक ने बताया कि हम लोगों ने न तो बैंक में अपराधियों को जाते देखा, न ही उन्हें लूटकर भागते देखा। हां, फायरिंग की आवाज आई थी। तब हमें लगा कि बाहर गाड़ियां चल रही हैं, उनमें से किसी की टक्कर हुई है, उसी की आवाज है। बैंक डिप्टी मैनेजर शशिभूषण कुमार ने बताया, ‘सुबह साढ़े 11 बजे हम लोग बैंक में काम कर रहे थे। इसी दौरान 8 से 9 की संख्या में बदमाश आए। कुछ बदमाश बाहर भी खड़े थे। 45 मिनट तक लूटपाट की। गन पॉइंट पर लॉकर खुलवाए। करीब 15 लाख कैश और 5 करोड़ के गोल्ड लेकर फरार हो गए।’ घटना की जानकारी मिलते ही सदर DSP संजय पांडे मौके पर पहुंचे। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों की पहचान के लिए बैंक के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। सबसे पहले 2 तस्वीरें देखिए… ग्राहक बनकर बैंक में घुसे बदमाश बैंक के डिप्टी मैनेजर ने बताया, ‘सुबह करीब 11:30 बजे पहले 2-2 की संख्या में बदमाश अकाउंट खुलवाने के नाम पर अंदर आए। पूछा कि क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए होगा। इस पर हम लोग बात कर रहे थे।’ ‘इसी दौरान 7 और बदमाश अंदर घुस गए। सभी लोगों को गन पॉइंट पर ले लिया और बैंक के काउंटर में रखे 15 लाख के अलावा करीब 5 करोड़ रुपए का गहना लूट कर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने सभी बैंक कर्मी का मोबाइल भी ले लिया।’ ‘घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। मार्केट में यह बैंक स्थित है। उसके नीचे कई दुकानें भी हैं, लेकिन लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।’ नीचे दुकानदारों को नहीं लगी भनक बैंक के नीचे साइबर कैफे चलने वाले कृष्ण कुमार ने बताया, ‘ऊपर बैंक में लूट हुई इसकी हमे भनक तक नहीं लगी। पुलिस के आने के बाद हम लोगों को यह जानकारी मिली कि ऊपर बैंक में लूट हुई है।’ बैंक के सामने दुकान चलाने वाले जावेद अख्तर ने बताया- ‘प्रशासन की गाड़ियां देखी, तब पता चला कि बैंक में लूट हुई है। बैंक लूट के दौरान किसी तरह के सायरन की आवाज नहीं सुनाई दी। बैंक कर्मी या कस्टमर के चिल्लाने की भी आवाज नहीं आई।’ ‘सायरन काम नहीं कर रहा था, गार्ड भी नहीं था’ SP अशोक मिश्रा ने बताया- ‘बदमाशों ने सभी कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया था। अंदर बैठे ग्राहकों का भी मोबाइल ले लिया। लूट की राशि 15 लाख और करीब साढ़ए 4 करोड़ के गहने हैं।’ ‘बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की भागने की दिशा में पुलिस की टीम को लगाया गया है। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।’ ‘घटना की सूचना काफी देर बाद बैंक की ओर से हमें मिली। तत्काल पहले डायल 112 की टीम पहुंची, जिसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे।बैंक का सायरन काम कर रहा था या नहीं इस बारे में जांच कराई जा रही है। साथ ही बैंक में गार्ड भी नहीं था। इस बारे में बैंक के सीनियर अधिकारी से जानकारी ली जाएगी।’ दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची बैंक में लूटपाट की जानकारी मिलने के बाद सुमित नगर और मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पहुंची है। SP अशोक मिश्रा के अलावा SP संजय पांडे की मौजूदगी में पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। उधर, बैंक डकैती पर राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने तंज करते हुए कहा कि बिहार में राम राज्य है ,यहां डकैती पर छूट है, लूट पर छूट है और हत्या पर छूट है। इस सरकार से राम राज्य की कल्पना बाहर है। दिनदहाड़े डकैती की घटना हो रहा है। आज समस्तीपुर में हुआ, कुछ वैसा ही कुछ दिन पहले आरा में हुआ था। अगर विपक्ष कुछ बोलती है तो सत्ता पक्ष कहता है कि बिहार में राम राज्य है। अगर ऐसा है तो इस तरह के राम राज्य की जनता को जरूरत नहीं है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… आरण्य देवी के दर्शन किए,फिर 10 करोड़ की लूट की:तनिष्क लूटकांड में दरोगा समेत 4 सस्पेंड, कॉल करने पर लोकेशन पूछती रही 112 की टीम आरा में 10 मार्च को तनिष्क शोरूम में हुई 10 करोड़ की ज्वेलरी की लूटपाट मामले में डायल-112 से जुड़े एक दरोगा ,एक महिला और एक पुरूष सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, संविदा पर ड्राइवर के रूप में बहाल फौजी को भी हटा दिया गया है। इस लूट से पहले 2 बदमाशों ने आरण्य देवी मंदिर में दर्शन किए थे। इसके बाद वे वारदात को अंजाम देने निकले थे। पूरी खबर पढ़ें…