Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

Omar Abdullah on Operation Sindoor: पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की जिसको नाम दिया गया- ‘ऑपरेशन सिंदूर’. इसके मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ा एक्शन लिया है. सीएम उमर अब्दुल्ला ने आज (बुधवार, 7 मई) की सुबह 11.00 बजे श्रीनगर में एक इमरजेंसी कैबिनेट बैठक बुलाई है, जिसकी वे खुद अध्यक्षता करेंगे.
जम्मू-कश्मीर इमरजेंसी बैठक में क्या होगा?
माना जा रहा है कि सीएम उमर अब्दुल्ला द्वारा बुलाई गई यह बैठक संभवतः पाकिस्तान से सटे इलाकों में मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए होगी. यहां बढ़ते तनाव और वहां चल रही सैन्य कार्रवाई के बीच मौजूदा स्थिति पर सीएम उमर अब्दुल्ला की नजर है.