उज्जैन के पास बिछड़ोद में लव जिहाद के आरोपियों के घर ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर दी। मुख्य आरोपी के घर में आग लगा दी। तनाव की स्थिति को देखते हुए उज्जैन से भारी पुलिस फोर्स बिछड़ोद भेजा गया। मामला एक वीडियो वायरल होने से शुरू हुआ। बताया गया कि बिछड़ोद की एक हिंदू लड़की का गैर हिंदू लड़के के साथ वीडियो वायरल हुआ था, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश था। सोमवार को ग्रामीणों ने दो लड़कों फरमान और एक अन्य को पकड़कर पूछताछ की। उनके मोबाइल चेक किए तो अश्लील फोटो-वीडियो और कुछ कॉल रिकॉर्ड मिले। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने फरमान को घट्टिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उसके साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मंगलवार को बिछड़ोद बंद का आव्हान कर दिया। इस बीच हिंदूवादी संगठन भी बिछड़ोद पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते एसपी प्रदीप शर्मा सहित एडिशनल एसपी और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आगजनी और पुलिस गश्त के 4 फोटो… आरोपी के घर में आग लगाई
आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर तोड़ने की मांग के बीच भीड़ उग्र हो गई और उन्होंने आरोपियों के घर पर पथराव कर दिया। पुलिस बल ने इन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने मुख्य आरोपी फरमान के घर पर आग लगा दी। आग को बुझाने के लिए एक दमकल की गाड़ी को बुलाना पड़ा। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सातों आरोपी फरमान निवासी बिछड़ोद, इकरार निवासी बिछड़ोद, उजैर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनेद मंसूरी और फैज खान को रात में हिरासत में ले लिया था। उनसे पूछताछ चल रही है, सभी के मोबाइल का डेटा साइबर की टीम एनालिसिस कर रही है। अभी स्थित नियंत्रण में है। हिन्दू जागरण मंच ने कहा- आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो
हिन्दू जागरण मंच की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नीलू चौहान ने बताया कि गांव के सरपंच ने एक लड़के को पकड़ा और उसकी आईडी और मोबाइल चेक किया। उसमें कई हिंदू बालिकाओं के अश्लील वीडियो-फोटो मिले। उससे पूछताछ करने पर पता चला कि उसका नाम फरमान है और वह बिछड़ोद में ही रहता है। फोटो-वीडियो के जरिए यहां की बच्चियों को ब्लैकमेल करता है। उसका ही साथी इकरार वीडियो-फोटो एडिटिंग का काम करता है। ब्लैकमेल कर उनसे पैसों की मांग करता है। हम लोग यही चाहते हैं कि जो चीजें सामने आई हैं उसमें प्रशासन हमारा साथ दे एवं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। बिछड़ोद लव जिहाद का अड्डा बनता जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल रेप केस-क्लब-90 रेस्टोरेंट का अवैध हिस्सा तोड़ा:यहीं छात्राओं को ले जाते थे आरोपी भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग और कथित लव जिहाद के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने क्लब-90 रेस्टोरेंट के अवैध हिस्से को तोड़ दिया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नगर निगम ने लीज निरस्त करके इसे अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी फरहान और उसके साथी कॉलेज छात्राओं को इसी रेस्टोरेंट में ले जाने के बाद उनके साथ गलत काम करते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… पोर्न साइट्स पर छात्राओं के वीडियो बेचने वाला था फरहान:भोपाल में हिंदू छात्राओं के रेप केस में खुलासा; आरोपी अबरार और नबील ने दिया आइडिया अली-फरहान ने एक ही कमरे में मिलकर किया रेप:एक-दूसरे के वीडियो भी बनाए; भोपाल दुष्कर्म केस में पांचवीं पीड़िता का चौंकाने वाला खुलासा रेप के आरोपी का पिता बोला- ऐसी औलाद नहीं चाहिए:बहनों को जमाने से बचने की नसीहत देता; खुद निकला 6 लड़कियों का दुष्कर्मी भोपाल रेप-लव जिहाद मामले में पांचवीं पीड़िता सामने आई:आरोपी के मोबाइल में मिला वीडियो; राष्ट्रीय महिला आयोग करेगा जांच हिंदू छात्राओं से रेप के आरोपियों को कोर्ट में पीटा:भोपाल में पेशी के दौरान भगवा गमछा डालने पर भड़के वकील; करीब 4 घंटे चला हंगामा डांस क्लास में सिर्फ गरीब हिंदू लड़कियों को ही एडमिशन:हाई प्रोफाइल लाइफ का सपना दिखाते; फिर नशीला ड्रिंक पिलाकर बारी-बारी से दुष्कर्म करते थे इंजीनियरिंग स्टूडेंट 2 बहनें कैसे फंसी लव-जिहाद में:सहेली ने फरहान से दोस्ती कराई; दोनों बहनों के वीडियो बने, कॉलेज छोड़ना पड़ा