कटिहार में सोमवार रात बारातियों से भरी स्कॉर्पियो खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 2 घायल हैं। सभी पूर्णिया के रहने वाले थे। हादसा देर रात समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुआ है। पूर्णिया से सूरज और सीमा की शादी के लिए 5 गाड़ियों में बारात निकली थी। सभी कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र के कोशकीपुर जा रहे थे। इसी दौरान 10 लोगों से भरी एक स्कॉर्पियो चांदपुर चौक के पास बेकाबू होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। इस गाड़ी में दूल्हा नहीं था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती करवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए… मक्के के ढेर से टकराने के बाद बिगड़ा बैलेंस गाड़ी के पीछे बाइक से आ रहे एक बाराती ने बताया- ‘हम डिबरा बाजार से आ रहे थे। खुदकीपुर जाना था। टिकापट्टी पुल के नीचे मक्के का ढेर रखा हुआ था। गाड़ी उस पर चढ़ गई और अन बैलेंस हो गई। आगे ट्रैक्टर खड़ा था, जिस पर मक्का लोड था। मक्के के ढेर पर चढ़ने के बाद स्कॉर्पियो खड़े ट्रैक्टर से जाकर टकरा गई। पूर्णिया जिले से बारात डिबरा बाजार से आ रही थी।’ लिस ने सभी का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि अभिषेक कुमार, पिता शंकर लाल मंडल और उदय कुमार, पिता रविंद्र मंडल घायल हैं। सभी लोग डिबरा बाजार पूर्णिया के रहने वाले हैं। ———— ये खबर भी पढ़िए… बहन की डोली से पहले 3 भाइयों की उठी अर्थी:वैशाली में शादी के लिए दही लेने निकले थे; ट्रक ने तीनों को कुचला वैशाली में बहन की डोली उठने से पहले एक साथ तीन भाइयों की अर्थी उठ गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बहन की शादी भी रोक दी गई है। तीनों भाई रविवार रात एक बाइक से शादी के भोज के लिए दही लेने निकले थे। हाजीपुर-महनार मेन रोड पर तीनों को ट्रक ने रौंद दिया। मृतकों की पहचान सोनू कुमार (17), राजीव कुमार (15) और रंजन कुमार (16) के रूप में हुई है। तीनों चांदपुरा गांव के रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़िए