मुंबई नदी सफाई प्रोजेक्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में मुंबई पुलिस ने पहली FIR दर्ज की है। इस केस में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने SIT की जांच के आधार पर 55 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आज सुबह से मुंबई में 8-9 जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं, जिनमें ठेकेदारों और BMC अधिकारियों के दफ्तर और घर शामिल हैं। FIR में 5 ठेकेदारों और 3 BMC अधिकारियों के नाम हैं, जिन पर फर्जी MoU साइन करने और गड़बड़ियों में शामिल होने के आरोप हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुंछ में पैसेंजर बस खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत की आशंका; आर्मी और पुलिस की टीमें पहुंचीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर के घानी इलाके में मंगलवार सुबह एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों की मौत की भी आशंका है। जानकारी के मुताबिक, बस (नंबर JK02X-1671) घानी से मेंढर जा रही थी, तभी चालक का बस से नियंत्रण हट गया और वह खाई में जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस, सेना और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। चेन्नई में होटल व्यापारी से 20 करोड़ रुपए के हीरे लूटने के आरोपी 4 लोग गिरफ्तार तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार देर रात चेन्नई के एक होटल में व्यापारी से 20 करोड़ रुपए के हीरे लूटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जॉन लॉयर, विजय, रतीश और अरुण पांडियाराजन हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने व्यापारी को होटल के कमरे में बांध दिया और हीरे लूटकर फरार हो गए। व्यापारी की आवाज सुनकर होटल स्टाफ ने उसे बचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। वडापलानी थाने में शिकायत दर्ज की गई और जांच शुरू हुई। पुलिस ने पूरे राज्य में चेकिंग अभियान चलाया और सोमवार रात थूथुकुडी टोल प्लाजा के पास इन आरोपियों को एक गाड़ी की तलाशी के दौरान पकड़ा। जांच जारी है। हाइब्रिड गांजा केस में मलयालम फिल्ममेकर समीर ताहिर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जमानत मलयालम सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफर और निर्देशक समीर ताहिर को सोमवार को केरल एक्साइज विभाग ने हाइब्रिड गांजा केस में गिरफ्तार किया। यह मामला फिल्ममेकर खालिद रहमान और अशरफ हम्जा की गिरफ्तारी से जुड़ा है, जिन्हें कोच्चि के एक अपार्टमेंट से गांजा के साथ पकड़ा गया था। जानकारी के मुताबिक, यह अपार्टमेंट समीर ताहिर ने फिल्म से जुड़ी बैठकों के लिए किराए पर लिया था। इसी आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें ज़मानत दे दी गई। बता दें कि समीर ताहिर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आवेशम के सिनेमैटोग्राफर भी थे। बिहार के कटिहार में कार और ट्रैक्टर की टक्कर; 8 लोगों की मौत, 2 घायल बिहार के कटिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक एसयूवी और ट्रैक्टर आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था और एसयूवी उससे टकरा गई। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। केदारनाथ में घोड़ों और खच्चरों के इस्तेमाल पर 24 घंटे का बैन, 14 जानवरों की मौत के बाद फैसला केदारनाथ यात्रा में घोड़ों और खच्चरों के इस्तेमाल पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया गया है। पशुपालन विभाग के सचिव बीवीआससी पुरुषोत्तम ने सोमवार को बताया कि रविवार को आठ घोड़ों और खच्चरों की मौत हो गई। जबकि आज (सोमवार) छह की मौत हो गई। मौत के कारणों की जांच के लिए मंगलवार को केंद्र से एक टीम आएगी। इस बीच 1 मई को केदारनाथ यात्रा के लिए सोनप्रयाग से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। हेलीकॉप्टर ऑपरेटर पवन राणा ने बताया कि IRCTC पर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। जबकि ऑफलाइन टिकट जिला मजिस्ट्रेट या सेक्टर मजिस्ट्रेट से लिए जा सकते हैं। हम रोजाना करीब 20 से 30 शटल संचालित करते हैं। इससे 150 से ज्यादा तीर्थयात्रियों को फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि हेली सर्विस मौसम पर निर्भर है। मौसम खराब होने पर टिकट रद्द कर दिए जाते हैं। रोजाना करीब 150 ऑनलाइन बुकिंग की जाती हैं। एक महीने के लिए एडवांस बुकिंग खुली रहती है। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुले थे। इसके बाद 4 मई को बद्रीनाथ धाम के पट खुले थे। वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल को खुले थे। सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमेटी ने रिव्यू मीटिंग की, कानूनी मदद के लिए 4216 कैदियों की पहचान हुई सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमेटी (SCLSC) ने देश भर की जेलों में बंद 4216 कैदियों की पहचान की जिन्हें कमेटी कानूनी मदद देगी। SCLSC के अध्यक्ष जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को हाईकोर्ट्स के चीफ जस्टिस के साथ रिव्यू मीटिंग की। इस दौरान पता चला कि 800 से ज्यादा केसों की फाइलें मिली हैं और करीब 300 कैदियों को कानूनी मदद दी गई है।