फरीदाबाद के नीलम फ्लाईओवर के पास देर रात कुछ शरारती तत्वों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को निशाना बनाया। नीले रंग का स्प्रे और भूरे रंग का पेंट फेंककर प्रतिमा का पूरी तरह से गंदा कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना एनआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को साफ करवाने का कार्य शुरू किया। वहीं इस हरकत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं काफी रोष है। आरोपियों को तुरंत पकड़कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। दो मूर्तियों में से एक को बनाया निशाना जानकारी अनुसार नीलम फ्लाईओवर के गोल चक्कर पर दो मूर्तियां स्थापित हैं , जिनमें एक पंडित जवाहरलाल नेहरू और दूसरी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की है। शरारती तत्वों ने निशाना केवल नेहरू की प्रतिमा को बनाया। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलजीत कौशिक ने इसे निंदनीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा क देश के पहले प्रधानमंत्री के साथ इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। पुलिस को तत्काल जांच कर दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलानी चाहिए। सीसीटीवी से की जा रही पहचान थाना एनआईटी प्रभारी पूनम ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। प्रतिमा पर नीले और भूरे रंग का पेंट फेंका गया था। स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिमा को साफ करवाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।