मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह साउथ मुंबई के पेडर रोड इलाके में एक कपड़ों के शोरूम में आग लग गई। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6.38 बजे शोरूम में आग लगी। हालांकि, हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मुंबई नगर निगम ने बताया कि आठ फायर इंजन और कई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। पुलिस, नगर निगम के अधिकारी और अन्य एजेंसियां भी मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… इंडियाज गॉट लेटेंट के होस्ट समय रैना पर दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट इंडियाज गॉट लेटेंट के होस्ट और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक NGO की याचिका पर सुनवाई करेगा। NGO ने समय रैना पर दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। जिसमें दृष्टिबाधित व्यक्ति और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ में निजी बस पलटी, 35 घायल; किसी के हताहत होने की खबर नहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार रात एक निजी बस पलटने से 35 लोग घायल हो गए। हादसा मुंबई-गोवा हाईवे पर करनाला के पास का है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोवा मंदिर में हुई भगदड़ की जांच शुरू; हादसे के बाद भी यात्रा जारी गोवा के उत्तरी जिले के श्री लइराई देवी मंदिर में भगदड़ के बाद यात्रा रविवार को भी जारी रही। मंदिर समिति और पुलिस की अपील के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालु देवी की प्रतीकात्मक ‘घर यात्रा’ रस्म में शामिल होने पहुंचे। हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी जबकि 80 लोग घायल हुए थे। राज्य सरकार ने हादसे की जांच के लिए रेवेन्यू सेक्रेटरी संदीप जैक्स की अध्यक्षता में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है। वहीं, गोवा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश पाटिल ने रविवार को बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच में से तीन की हालत में सुधार हुआ है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दीवार गिरने से 22 लोग घायल, 3 गंभीर; शादी समारोह के दौरान हादसा हुआ जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को एक शादी समारोह के दौरान घर की दीवार गिरने से 22 लोग घायल हो गए। इनमें 12 महिलाएं आठ बच्चे शामिल हैं। घटना धानी धार गांव की है। घायलों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गुजरात की कागज फैक्ट्री में आग, गोदाम में रखे वेस्ट में आग लगी गुजरात के मोरबी जिले में रविवार रात कागज बनाने की एक फैक्ट्री में आग लग गई। भीहलवद-मालिया हाईवे पर खाखरेची गांव में के पास फैक्ट्री के गोदाम में रखे वेस्ट पेपर में आग लगी।