गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी शनिवार सुबह आई है। हादसे में 50 से ज्यादा लाेग घायल हैं, जिनमें 20 गंभीर हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान के सामने बिजली के तार से करंट लगने के बाद कुछ लोग गिर गए। तभी अफरा-तफरी हुई और भगदड़ मच गई। क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से हादसा हुआ। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। श्री लैराई जात्रा नॉर्थ गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में आयोजित होने वाला हिंदू धार्मिक उत्सव है। जात्रा हर साल अप्रैल या मई में होती है। इसमें गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु आते हैं। जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। इसी दौरान हादसा हुआ। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… 40 हजार श्रद्धालु यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे
गोवा पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई राज्यों के 30 से 40 हजार लोग यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। शुक्रवार शाम भीड़ मंदिर की ओर जा रही थी, तभी एक ढलान पर कुछ लोग गिर पड़े। इसके बाद पीछे से आ रहे लोग भी एक-दूसरे पर गिरते चले गए। 40 से 50 लोग इस दौरान नीचे गिर गए। इसके बाद अफरा-तफरी होने से भगदड़ मच गई। यात्रा के लिए एक हजार पुलिसकर्मियों की ही तैनाती हुई थी। वहीं, भीड़ की एक्टिविटी को ड्रोन की मदद से ट्रैक किया जा रहा था। PM मोदी ने हादसे को लेकर CM सावंत से बात की
CM प्रमोद सावंत ने ‘X’ पर लिखा- शिरगांव के लैराई जात्रा में हुई भगदड़ से दुखी हूं। मैंने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सावंत ने कहा- गोवा में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है। मैं मौके पर पहुंचा हूं और घायलों से अलग-अलग अस्पतालों में जाकर मिला हूं। भगदड़ पर PM मोदी सहित अन्य नेताओं के बयान 2025 में भगदड़ की 2 बड़ी घटनाएं… तारीख: 15 फरवरी, स्थान- दिल्ली रेलवे स्टेशन; 17 मौतें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे भगदड़ मची। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए। ट्रेन को प्लेटफॉर्म 12 से 16 पर शिफ्ट किया गया था। इसी दौरान लोग प्लेटफॉर्म 16 की तरफ जाने के लिए फुटओवर की ओर दौड़ने लगे और भगदड़ मच गई। पूरी खबर पढ़ें… तारीख: 28 जनवरी, स्थान- प्रयागराज महाकुंभ; 30 मौतें प्रयागराज महाकुंभ में 28 जनवरी की देर रात करीब 1:30 बजे संगम नोज इलाके में भगदड़ मच गई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 लोगों की मौत हुई। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में ज्यादा मौतें होने की बात कही गई। हादसा उस समय हुआ जब लोग संगम तट पर मौनी अमावस्या के स्नान के लिए इंतजार कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
—————————— भगदड़ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… महाकुंभ में भगदड़- दिल दहलाने वाले 9 VIDEO, महिलाएं नीचे गिरीं, भीड़ कुचलती चली गई प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार देर रात भगदड़ मच गई। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के पहले हुए इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। भगदड़ की शुरुआत हुई तो कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं। लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। जब भीड़ हटी तो लोग लाशों के बीच अपनों को तलाशते रहे। चारों ओर रोने-चीखने की आवाजें आ रही थीं। पूरी खबर पढ़ें…