जम्मू-कश्मीर के रामबन में शुक्रवार को बादल फट गया। सड़क पर मडस्लाइडिंग (कीचड़) के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे (NH-44) दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों ने अपील की है कि हाईवे क्लियर हुआ या नहीं, सोशल मीडिया पर इसका स्टेटस चेक करके ही निकलें। इससे पहले दिल्ली-NCR, UP और छत्तीसगढ़ में गुरुवार रात आंधी-बारिश और बिजली-पेड़ गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 लोगों ने जान गंवाई है। दिल्ली-NCR के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। दिल्ली एयरपोर्ट से 200 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले हो गई हैं। 3 को डायवर्ट भी करना पड़ा। 2 को जयपुर और एक अहमदाबाद में लैंड करवाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेट करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने कहा कि फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल है। दिल्ली एयरपोर्ट से रोज करीब 1,300 उड़ानों की आवाजाही होती है। इससे पहल गुरुवार को पश्चिम बंगाल के संदकफू में ताजा बर्फबारी हुई। जम्मू में भारी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले गुरुवार को जयपुर, जैसलमेर, भीलवाड़ा और पाली में आंधी के साथ बारिश हुई और कई जगह ओले भी गिरे। शुक्रवार को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में ओले गिर सकते हैं। जबकि राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में धूल भर आंधी चलेगी। दिल्ली में पेड़ गिरने से 3 बच्चों समेत मां की मौत
दिल्ली में गुरुवार रात से ही आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हो रही है। सुबह करीब 5 बजे के आसपास राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार हवाएं चलनी शुरू हो गईं। हवाएं इतनी तेज थीं कि कई इलाकों में पेड़ की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। दिल्ली के द्वारका स्थित खारखड़ी नहर गांव में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के चलते एक नीम का पेड़ ट्यूबवेल रूम पर गिर गया। हादसे में एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला का पति घायल है। देशभर में मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थानः जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश; पेड़ गिरे, बिजली के पोल और सोलर पैनल धाराशायी राजस्थान में शुक्रवार सुबह से तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। जयपुर, भरतपुर, अलवर, झुंझुनूं समेत प्रदेश के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी चली। करीब 40KM से ज्यादा गति से चली आंधी से आज जयपुर में कई जगह पेड़, सोलर पैनल गिर गए। पूरी खबर पढ़ें… मध्यप्रदेशः अगले 4 दिन बारिश, ओले भी गिरेंगे; जबलपुर समेत 39 जिलों में तेज आंधी चलेगी साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। पिछले 6 दिन प्रदेश के आधे हिस्से में मौसम बदला हुआ है। कहीं तेज आंधी-बारिश हो रही है तो कहीं ओले भी गिर रहे हैं। गुरुवार को डिंडौरी में तेज बारिश हुई, करीब 25 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेशः 21 शहरों में बारिश, मथुरा में सड़कें लबालब, नोएडा में तूफान, बिजली गिरने से 6 की मौत यूपी में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। सहारनपुर, मथुरा, गाजियाबाद, आगरा, बुलंदशहर समेत 21 शहरों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। मथुरा में सड़कें तालाब बन गईं। घरों, दुकानों और अस्पतालों में दो फीट तक पानी भर गया।नोएडा में तूफानी बारिश हुई है। यूपी के कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 24 घंटे में बिजली गिरने से गोरखपुर, फिरोजाबाद और बस्ती में 2-2 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ः आंधी-तूफान से बेमेतरा में 2 की मौत; 10 घंटे ब्लैकआउट, आज 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 12 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट है। इससे पहले रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार शाम चली आंधी ने जमकर तबाही मचाई। 70 से 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ऐसी आंधी 10 साल बाद चली है। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः पटना समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम पटना समेत बिहार के 25 जिलों में आज यानी शुक्रवार को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। इन सभी 25 जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में ये स्थिति 7 मई तक बनी रहेगी। अगले 5 दिनों में बिहार के कई हिस्सों में 10 से 50 मिमी तक बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंडः 4 मई तक आंधी-बारिश से राहत नहीं; वज्रपात से राज्य में दो की मौत झारखंड में बुधवार से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आंधी-बारिश की ये स्थिति 4 मई तक रह सकती है। वहीं, गुरुवार को बिजली गिरने से लातेहार और रामगढ़ में दो लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः 4 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट; अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट में बारिश भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र ने पंजाब के कई जिलों में आने वाले दिनों में गंभीर मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। 5 मई 2025 तक तेज हवाएं (40–60 किमी/घंटा), बिजली गिरने और धूलभरी आंधी (डस्टस्टॉर्म) की आशंका जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः 19 जिलों में तेज बारिश: फरीदाबाद में अंडरपास में कार डूबी, गुरुग्राम में आंधी से गाड़ियों पर पेड़ गिरा हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। हिसार, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, भिवानी, अंबाला, सोनीपत झज्जर, जींद, पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, करनाल, पलवल, नूंह, कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद में बारिश हो रही है। आंधी के साथ बिजली चमक रही है। फरीदाबाद में NHPC अंडरपास के अंदर कार डूब गई। पूरी खबर पढ़ें…