प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक दिन के केरल-आंध्र प्रदेश के दौरे पर थे। केरल के कार्यक्रम में पीएम के साथ मंच पर CM पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर मौजूद थे। इस पर पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप INDI गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर भी यहां बैठे हैं। आज का यह कार्यक्रम कई लोगों की नींद हराम कर देगा। कार्यक्रम में पीएम के भाषण को ट्रांसलेट करने वाले इसे सही ट्रांसलेट नहीं किया। इस पर पीएम ने कहा- जहां मैसेज जाना था चला गया। पीएम के तंज पर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा- पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भी हमारे पीएम असली खतरे पाकिस्तान का सामना करने के बजाय विपक्षी नेताओं की नींद में खलल डालने पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा- पीएम की प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ हैं, अपने असली मालिक- अडाणी को खुश करना, लेकिन पीएम बेफिक्र रहें जब आप अपने कामों में व्यस्त होंगे, तब हमारी रातों की नींद आपको जवाबदेह ठहराने में ही बीत जाएगी। केरल में मल्टीपर्पज सीपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में 8900 करोड़ की लागत से बने विझिनजाम इंटरनेशनल डीप सी-वाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट का उद्घाटन किया। मोदी ने पोर्ट को देश के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा- इस पोर्ट को ₹8,800 करोड़ की लागत से बनाया गया है। यहां आने वाले समय में तीन गुना ज्यादा जहाजों का ट्रांस-शिपमेंट किया जा सकेगा और अब बड़े-बड़े माल ढोने वाले जहाज भी सीधे भारत आ सकेंगे। जब कोई बड़ा जहाज एक देश के बंदरगाह (पोर्ट) पर माल लेकर आता है, लेकिन वो माल किसी और देश या शहर तक पहुंचाना होता है, तो उस माल को वहां से छोटे जहाजों या दूसरे साधनों में लादकर आगे भेजा जाता है। इस प्रक्रिया को ही ट्रांस शिपमेंट कहा जाता है। PM के केरल में दिए संबोधन की अन्य 5 बड़ी बातें… विझिनजाम सी पोर्ट के बारे में जानिए… विझिनजाम इंटरनेशनल डीप सी-वाटर मल्टीपर्पज सी पोर्ट देश का पहला सेमी ऑटोमैटिक ट्रांस शिपमेंट पोर्ट है। इसे भारत के समुद्री व्यापार को बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए बनाया गया है। आंध्र प्रदेश में 58 हजार करोड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया शुक्रवार शाम 4.30 बजे पीएम आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे। उन्होंने यहां 58 हजार करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही अमरावती कैपिटल सिटी के निर्माण कार्यों की रीलॉन्चिंग की। तिरुपति, श्रीकालहस्ती, मालाकोंडा और उदयगिरि किले जैसे धार्मिक और टूरिस्ट प्लेस तक आसान पहुंचे वाले 7 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का किया। 11240 करोड़ रुपए की लागत बनने वाले 5200 घर, विधानसभा, उच्च न्यायालय, सचिवालय और दूसरे प्रशासनिक भवन की आधारशिला रखी। लैंड पूलिंग स्कीम इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में अमरावती में 20400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 1281 किलोमीटर सड़कें शामिल हैं। ये सेंट्रल मीडियन, साइकिल ट्रैक जैसी सुविधाओं वाली हैं। इसके लिए 29 गांवों के किसानों से 38851 एकड़ जमीन टेकओवर की गई है। इन किसानों को भी कार्यक्रम में बुलाया गया था। PM के आंध्र प्रदेश में दिए संबोधन की अन्य 5 बड़ी बातें… आंध्र प्रदेश के 7 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट ………………………… PM मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मुंबई में WAVE समिट में PM मोदी: बोले- यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां युवा एक आइडिया के जरिए क्रिएटिव वर्ल्ड के साथ जुड़ेगा मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) को संबोधित करते हुए कहा, आज मुंबई में 100 से अधिक देशों के आर्टिस्ट, इंवेस्टर्स और पॉलिसी मेकर्स एक साथ एक ही छत के नीचे एकत्र हुए हैं। एक तरह से आज यहां ग्लोबल टैलेंट और ग्लोबल क्रिएटिविटी के एक ग्लोबल इको-सिस्टम की नींव रखी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… PM बोले- टैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी भारत का भविष्य बदलेगी: AI को देश के लिए उपयोगी बनाएगी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को नई दिल्ली के भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि टैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी ही भारत के भविष्य को ट्रांसफॉर्म करेगी। हमारा मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भारत के लिए मददगार बनाना है। पूरी खबर पढ़ें…