हरियाणा के हिसार से वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने गया बैंक मैनेजर गंगा में बह गया। वह गंगा को तैरकर पार करने की बात कहते हुए नदी में कूद गया, जबकि उसके दोस्त बाहर खड़े होकर VIDEO बनाने लगे। कुछ देर तक तो वह तैरता रहा, लेकिन नदी के बीच में बहाव तेज होने के कारण बह गया। इस पूरी घटना से जुड़ा एक VIDEO सामने आया है। यह ऋषिकेश के गो घाट का बताया जा रहा है। अब तक बैंक मैनेजर का पता नहीं चला है। SDRF समेत कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। बैंक मैनेजर के परिजन भी ऋषिकेश पहुंच गए हैं, जो बेटे की सकुशल बरामदगी की कामना कर रहे हैं। कैसे गंगा नदी में बहा बैंक मैनेजर, 4 तस्वीरों में देखिए… बैंक मैनेजर कैसे डूबा, 3 पॉइंट में जानिए… 1. 25 अप्रैल को दोस्तों के साथ ऋषिकेश के लिए निकला था
हिसार निवासी प्रदीप ढाका हांसी के HDFC बैंक में एग्रीकल्चर लोन डिपार्टमेंट में कलेक्शन मैनेजर हैं। पिता सतबीर ढाका के मुताबिक प्रदीप ने 3-4 दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने का प्लान बनाया था। उसके दोस्त भी बैंक में ही काम करते हैं। इन सभी की शनिवार और रविवार की छुट्टी थी, जो सभी ने यह प्लान बनाया था। इसी के तहत सभी ने शुक्रवार (25 अप्रैल) को काम खत्म किया और शाम को हरिद्वार के लिए निकल गए। 2. नदी में 3 मीटर की दूरी के बाद ही बहने लगा प्रदीप
परिजनों के मुताबिक हरिद्वार में घूमने के बाद सभी दोस्त ऋषिकेश चले गए। यहां गो घाट पर सभी गंगा में नहाने लगे। कुछ दोस्त किनारे पर खड़े होकर उसका VIDEO बनाने लगे, जबकि एक दोस्त के साथ प्रदीप गंगा में नहा रहा था। इसी दौरान प्रदीप दोस्तों से यह कहकर आगे बढ़ गया कि वह गंगा नदी पार करके आएगा। मगर, महज 3 से 4 मीटर की दूरी के बाद ही गंगा में बहने लगा। 3. दोस्तों ने चिल्लाना शुरू किया, SDRF भी पहुंची
प्रदीप को डूबता देख उसके दोस्तों ने बचाओ-बचाओ चिल्लाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंची और प्रदीप की गंगा में तलाश शुरू की। काफी दूर तक सर्च अभियान चला, लेकिन प्रदीप का पता नहीं चल सका। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। SDRF टीम के इंस्पेक्टर कवींद्र सजवान का कहना है कि प्रदीप की तलाश जारी है। उधर, सूचना मिलने पर गांव के कुछ दोस्त और उनके भाई मनदीप ऋषिकेश पहुंच गए हैं। ऋषिकेश में कई तट खतरनाक
लक्ष्मणझूला थाना के SHO संतोष पैथोला ने बताया कि ऋषिकेश में गंगा के कई तट खतरनाक हैं। ऐसे तटों पर पर्यटक व लोगों सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश पर रोक लगाई है। अन्य गंगा तटों पर बड़े-बड़े पत्थरों व दीवारों पर सावधानी के लिए नोटिस लगाए हैं। 2 पुलिसकर्मियों की सुबह से शाम लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की ड्यूटी लगाई है।