पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को टीचर भर्ती घोटाले में नौकरी गंवाने वाले ग्रुप C और D के नॉन-टीचिंग स्टाफ को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। साथी ही आश्वासन दिया कि सरकार उनके लिए रिव्यू पिटीशन दायर करेगी। इनकी नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी थीं। CM ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट रिव्यू पिटीशन खारिज कर देता है, तो सरकार उनकी मदद के वैकल्पिक उपाय तलाशेगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… इसरो ने सेमीक्रायोजेनिक इंजन का शॉर्ट ड्यूरेशन हॉट टेस्ट किया, GSLV के दूसरे फेज को हरी झंडी दिखाई इसरो ने शनिवार को बताया कि सेमीक्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक शॉर्ट ड्यूरेशन टेस्ट किया गया। परीक्षण 24 अप्रैल को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) में हुआ। इससे पहले 28 मार्च को भी इसका सफल परीक्षण हुआ था। साथ ही बताया कि हाल ही में GSLV लॉन्च व्हीकल के दूसरे फेज को IPRC से आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में लॉन्चिंग कॉम्प्लेक्स के लिए हरी झंडी दिखाई गई। इसरो ने कहा कि यह लिक्विड स्टेज GSLV-F16 के आगामी मिशन के लिए निर्धारित किया गया है। यह जो नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (NISAR) सैटेलाइट लॉन्च करेगा। इस मिशन की तैयारी अप्रैल के पहले सप्ताह से श्रीहरिकोटा में शुरू हो चुकी हैं। AAP ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर प्रदूषण के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाया; मंत्री ने झूठ कहा आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली की भाजपा सरकार कम प्रदूषण वाले कुछ हरे-भरे इलाकों में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगाकर प्रदूषण के आंकड़ों में हेराफेरी कर रही है। दिल्ली AAP के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा भाजपा सरकार प्रदूषण पर बहुत बड़ा घोटाला कर रही है। वह दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार बताकर जनता को बेवकूफ बना रही है। भारद्वाज ने दावा किया कि साउथ दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) और दिल्ली यूनिवर्सिटी के वेस्ट कैंपस के हरे-भरे इलाकों में तीन नए एयर क्वालिटी स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसके अलावा भी कुछ अन्य स्टेशन बनाने की योजना है ताकि शहर में प्रदूषण के आंकड़ों में कमी दिखाई जा सके। हालांकि, दिल्ली के पर्यावरण मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे जनता को गुमराह करने के लिए गढ़ा गया झूठ बताया। कॉपीराइट केस- दिल्ली हाईकोर्ट ने एआर रहमान और पोन्नियिन सेलवन 2 के मेकर पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना दिल्ली हाईकोर्ट ने जूनियर डागर बंधुओं के शिव स्तुति के शास्त्रीय गायन पर कॉपीराइट केस के बाद संगीतकार एआर रहमान और फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 के मेकर्स को अदालत में 2 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया है। जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने 25 अप्रैल को पारित एक अंतरिम आदेश में फैसला सुनाया कि श्रोताओं के दृष्टिकोण से, फिल्म में रहमान के गीत वीरा राजा वीरा का मूल स्वर, शिव स्तुति से न केवल प्रेरित है, बल्कि वास्तव में नोट्स, भावना और श्रवण प्रभाव में समान है। कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त तक होगी, विदेश मंत्रालय ने आवेदन के लिए वेबसाइट खोली कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून और अगस्त के बीच होगी। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को आवेदन के लिए वेबसाइट खोल दी है। श्रद्धालु http://kmy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। यात्रियों का सिलेक्शन जेंडर बैलेंस्ड आधारित होगा, जिससे सभी आवेदकों को समान मौका मिल सके। विदेश मंत्रालय कैलाश मानसरोवर यात्रा ऑर्गेनाइज करता है। इस साल यह यात्रा दो रास्तों से होगी। 5 बैच में 50-50 यात्री उत्तराखंड से लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए मानसरोवर जाएंगे। 50-50 यात्रियों का 10 बैच सिक्किम से नाथू ला दर्रे को पार करते हुए यात्रा करेगा। कैलाश मानसरोवर हिंदू, बौद्ध, जैन और बॉन अनुयायियों का पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है। 2020 से पहले हर साल करीब 50 हजार हिंदू यहां भारत और नेपाल के रास्ते धार्मिक यात्रा पर जाते रहे हैं। 2020 से चीन, भारतीयों को कैलाश मानसरोवर की यात्रा की इजाजत नहीं दे रहा था। इसकी वजह दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के बाद खराब रिश्ते और कोविड की लहर थी। अब 5 साल बाद फिर यात्रा शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर… आतंकी हमले के विरोध में एमपी के कई जिले बंद, भोपाल-इंदौर में 2 बजे तक नहीं खुलेंगे बाजार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध मध्य प्रदेश में जारी है। शनिवार को विरोध में भोपाल और इंदौर में आधे दिन के लिए बंद रखा गया है। रायसेन, रतलाम और छतरपुर में भी व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया है। बंद से इमरजेंसी मेडिकल सेवा को बाहर रखा गया है। 3 हजार मेडिकल स्टोर्स और थोक दवा दुकानें खुली हैं। दूध की सप्लाई भी प्रभावित नहीं होगी। वहीं, चाय-नाश्ता भी मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… तमिलनाडु के शिवकाशी में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन महिलाओं की मौत, कई घायल तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एम पुदुपट्टी में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गईं। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोल्ड तस्करी केस में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की जमानत याचिका खारिज कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस रान्या राव और उनके साथी तरुण कोंडूरू राजू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। दोनों को सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया। रान्या राव को 3 मार्च को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ₹12.56 करोड़ के सोने के साथ पकड़ा गया था। उनके घर से ₹2.06 करोड़ के सोने के गहने और ₹2.67 करोड़ नकद भी मिले थे। यह कार्रवाई राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने की थी। वीर सावरकर पर बयान मामले में पुणे कोर्ट ने राहुल गांधी को समन भेजा, 9 मई को पेश होने को कहा पुणे की एक अदालत ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में समन भेजा है। अदालत ने उन्हें 9 मई को पेश होने के लिए कहा है। यह मामला वीर सावरकर के एक रिश्तेदार ने दायर किया है। राहुल गांधी ने लंदन दौरे के दौरान वीर सावरकर पर बयान दिया था। असम में फेसबुक पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ पोस्ट करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार असम में एक व्यक्ति को फेसबुक पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। आरोपी मोहम्मद मुस्ताक अहमद उर्फ साहेल को शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार किया गया था। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो और लोग बक्तर हुसैन बरभुइ और मो. इमरान हुसैन बरभुइया को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के बाद की गई है, जिसमें सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। 22 अप्रैल को, आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जामिया मिलिया इस्लामिया में दो छात्र गुटों के बीच झड़प, 5-6 छात्र घायल हुए नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में शुक्रवार देर रात दो छात्र गुटों के बीच झड़प हो गई। यह झगड़ा गेट नंबर 7 के पास हुआ। इसकी शुरुआत गुरुवार रात 11 बजे एक मामूली बहस से हुई, जिसमें मेवात के एक छात्र के साथ बिहार के छात्रों ने मारपीट की। इसके बाद मेवात के छात्रों ने हॉस्टल में घुसकर बिहार और पश्चिम यूपी के छात्रों पर हमला किया। शुक्रवार की नमाज के बाद मामला फिर भड़क गया और दोनों गुटों में दोबारा झड़प हुई। इसमें 5-6 छात्र घायल हुए, जिन्हें एमए अंसारी हेल्थ सेंटर ले जाया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। कर्नाटक के कलबुर्गी में ATM लूट में शामिल दो लुटेरों के पैर में गोली मारी, गिरफ्तार किया कर्नाटक के कलबुर्गी में ATM लूट में शामिल हरियाणा के दो लुटेरों को शनिवार सुबह पैरों में गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। लुटेरों की पहचान तस्लीम (28) और शरीफ (22) के रूप में हुई है, जो हरियाणा के मेवात के रहने वाले हैं और गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने बताया कि ये लुटेरे SBI ATM डकैती में शामिल थे, इन्होंने गैस कटर का उपयोग करके 18 लाख रुपए चुराए थे। मुठभेड़ के दौरान PSI बसवराज और कांस्टेबल राजू, मंजूनाथ और फिरोज घायल हो गए। सभी घायलों को कलबुर्गी के जीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के भिवंडी में बस हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई, पिकनिक मनाने जा रही 8 वर्षीय बच्ची की मौत, 12 लोग घायल महाराष्ट्र के भिवंडी में शुक्रवार को एक निजी बस मुंबई-नासिक हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे पिकनिक मनाने जा रही की एक बच्ची की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। बस की हालत खराब थी साथ ही ड्राइवर नशे में था जिसके कारण ये हादसा हुआ। घायलों का इलाज आईजीएम अस्पताल में चल रहा है। गुजरात पुलिस ने सूरत-अहमदाबाद में 500 से ज्यादा संदिग्ध विदेशियों को हिरासत में लिया, इनमें 100 बांग्लादेशी गुजरात के सूरत और अहमदाबाद शहरों में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सूरत में पुलिस ने 100 से ज्यादा संदिग्ध बांग्लादेशी पुरुषों और महिलाओं को पकड़ा है। यह छापेमारी उधना, लिंबायत, लालगेट और सलाबतपुरा जैसे इलाकों में की गई। कार्रवाई में 6 पुलिस टीमों ने मिलकर काम किया और सभी के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि इनमें से कई लोगों ने आधार कार्ड भी बनवा लिए थे। इधर, अहमदाबाद में शनिवार सुबह 3 बजे से क्राइम ब्रांच, SOG, EOW, जोन-6 और हेडक्वार्टर की टीमों ने मिलकर एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन का मकसद शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को पकड़ना था। इस दौरान 400 से ज्यादा संदिग्ध विदेशी नागरिक हिरासत में लिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब इन सभी के दस्तावेजों की गहराई से जांच की जाएगी और जो अवैध रूप से रह रहे पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र के मालेगांव में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाला, ईडी ने की कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मालेगांव में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले को लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि अगस्त 2023 से दिसंबर 2024 तक 3,127 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। आरोप है कि इस घोटाले में दस्तावेज बनाने वाले जालसाज, दलाल और कुछ लाभार्थी शामिल हैं। ईडी को पता चला कि लोगों ने स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्रमाण पत्र बनवाए। कई आवेदन में सरकारी अफसरों की जाली मुहर और हस्ताक्षर भी पाए गए। कुछ लोग ऐसे स्कूलों के प्रमाण पत्र भी लाए जो अस्तित्व में नहीं हैं। कई तहसीलदारों की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई।