जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर हरियाणा में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आज अंबाला में प्रदर्शन कर रहे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। दरअसल, पुलिस ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को वाहनों को सड़क पर साइड में लगाने के लिए कहा था। इसी दौरान कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम लगाने का ऐलान कर दिया। बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारी ने मामले को संभाला। रोहतक में आर्य समाज के सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। फतेहाबाद में मोबाइल विक्रेताओं ने मोबाइल मार्केट को बंद करके पहलगाम में हुई आतंकी घटना का विरोध जताया है। मार्केट के प्रधान विकास कुमार ने कहा कि दोपहर 12 बजे तक दुकानें बंद रखी जाएंगी। फरीदाबाद के सेक्टर 15 में बीजेपी कार्यालय में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ किया। उधर, हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए अहम मीटिंग बुलाई है। बैठक में होम सेक्रेटरी और डीजीपी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा डिविजनल कमिश्नर, ADGP, पूरे प्रदेश के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़ेंगे। हरियाणा में प्रदर्शन के PHOTOS…