हरियाणा के 2 जिलों सोनीपत और पानीपत में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं महेंद्रगढ़, सिरसा और भिवानी समेत कई जगह बादल छाए हुए हैं। हल्की धुंध भी है। मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रदेश में 2 दिन सूखी ठंड रहेगी। प्रदेश में 2 दिन बाद लगातार 2 दिन हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है। दिन-रात के तापमान अंतर हुआ कम, ठंड बढ़ी
सोमवार को मौसम में बदलाव और बारिश के बाद दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से दोनों का अंतर कम हो गया है। इससे ठंड भी बढ़ी है। हिसार और कुरुक्षेत्र के तापमान में 3.3, सिरसा के तापमान में 2.4 डिग्री का अंतर रह गया है। पानीपत-करनाल की रातें सबसे ठंडी
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पानीपत और करनाल की रातें सबसे ठंडी रहीं। पानीपत में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और करनाल में 8.8 डिग्री पहुंच गया। अंबाला में 9.1 डिग्री और कुरूक्षेत्र में 9.3 डिग्री तक तापमान पहुंचा। हालांकि, सिरसा और गुरुग्राम में दिन के वक्त सबसे ज्यादा तापमान रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 21 से ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिक बोले- हल्की बारिश की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अगले 2 दिन प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के वक्त धुंध हो सकती है। 26 दिसंबर की रात को जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। उसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ने की संभावना है। इससे 27–28 दिसंबर को हरियाणा के सभी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और धुंध भी बढ़ेगी। दिसंबर में सिर्फ 0.5 MM बारिश
सोमवार को औसतन 0.4 MM बारिश हुई। हिसार में 2.4, नारनौल 1, रोहतक 1.5, भिवानी 3.1, जींद 1.2, करनाल 3, कुरुक्षेत्र 2, पानीपत 0.5, सिरसा 3 और सोनीपत में 0.5 MM बारिश दर्ज की गई। दिसंबर में अब तक 0.5 MM बारिश हुई, जो सामान्य से 85% कम है। इस अवधि में 3.6 MM बारिश सामान्य है। ———————- पंजाब में मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंडक, पंजाब-चंडीगढ़ का दिन का तापमान गिरा पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ा है। बीते 24 घंटों में पंजाब का तापमान 6 डिग्री गिरा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम था। वहीं, चंडीगढ़ के तापमान में 9.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम था। सभी जिलों का तापमान 12 से 18 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…