टीकमगढ़ के रामदयाल अहिरवार (60) की गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान मौत हो गई। बेटे का आरोप है कि जीआरपी जवान ने पिता के साथ मारपीट की थी। इससे उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना 22 अप्रैल की रात की है। पलेरा के रहने वाले रामदयाल अहिरवार अपने बेटे के साथ ललितपुर से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब ढाई बजे वे वॉशरूम गए। फिर ट्रेन के गेट पर खड़े होकर बीड़ी पीने लगे। इसी दौरान स्लीपर कोच में तैनात जीआरपीएफ जवान आजाद ने उन्हें पकड़ लिया। जब रामदयाल वापस अपनी सीट पर आए तो उनकी हालत खराब थी। बेटे विशाल ने कहा- जवान आजाद ने पिता से स्लीपर कोच में ले जाकर मारपीट की। उन्होंने लौटकर पूरी बात बताई और फिर अचानक गिर पड़े। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। जवान बोला- एक थप्पड़ मारा था
उधर, जवान आजाद और उसके एक साथी ने कहा कि उन्होंने रामदयाल को बीड़ी पीने से मना किया था। वह बहस करने लगा तो सिर्फ एक थप्पड़ मारा था। जीआरपी थाने में भी धमकाया गया
विशाल अहिरवार ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए पिता रामदयाल के साथ गोंडवाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुआ था। उनको हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर उतरना था। यहां से पालम गांव पहुंचना था, जहां वह काम करता है। ट्रेन जब आगरा स्टेशन से आगे बढ़ी तो पिता रामदयाल वॉशरूम चले गए। लौटकर उन्होंने पूरा माजरा बताया। फिर अचेत हो गए। वह पिता को लेकर मथुरा स्टेशन पर ही उतर गया। यहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद रामदयाल को मृत घोषित कर दिया। बेटे का आरोप है कि मथुरा के जीआरपी थाने में भी उसे धमकाया गया। एफआईआर नहीं कराने के लिए प्रलोभन दिया गया। मथुरा जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद वह शव लेकर गांव आया। जहां बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। 3 साल पहले हो गई थी मां की मौत
विशाल ने बताया कि 3 साल पहले मां की मौत हो गई थी। परिवार में बूढ़े दादा-दादी और दो छोटे भाई हैं। पिता रामदयाल ही घर चलाते थे। उनका निधन हो जाने से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… विधायक प्रतिनिधि का सिर दीवार पर मारा, लात-घूंसों से पीटा इंदौर में भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के प्रतिनिधि कपिल पाठक से अस्पताल के बाहर भी मारपीट हुई। परिवार कपिल को घायल हालत में यहां लाया था। तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और पिटाई कर दी। सिर दीवार पर मारा और लात-घूंसों से पीटा। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…