दिल्ली के अंकुर एन्क्लेव में गुरुवार को एक अवैध पटाखा की कंपनी में आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल रिजवान का इलाज जीटीबी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि संपत्ति के मालिक ने ग्राउंड फ्लोर को एक स्क्रैप डीलर को किराए पर दे रखा था, जबकि पहली मंजिल का इस्तेमाल अवैध काम के लिए किया जा रहा था। आज की अन्य बड़ी खबरें… तेलंगाना में चौदह माओवादी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, इस साल अब तक 250 माओवादियों सरेंडर कर चुके तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में चौदह माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। IGP ने कहा कि इस साल अब तक करीब 250 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 से अब तक 12 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। एक प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि माओवादियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम ‘ऑपरेशन च्युता’ चलाया जा रहा था, जिसके तहत विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानने के बाद माओवादी हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अधिकांश माओवादी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के हैं। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के मुलुगु जिले में फैली अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित करेंगुट्टा पहाड़ियों में संयुक्त तलाशी अभियान के बारे में पूछे जाने पर आईजीपी ने संवाददाताओं को बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस बलों द्वारा सीआरपीएफ के साथ मिलकर चलाया गया था। भोपाल के भेल में ऑयल की टंकियों में ब्लास्ट, 20 फीट ऊंची आग की लपटें, 15 किमी दूर से दिख रहा धुआं भोपाल में भेल (भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) के गेट नंबर 9 के पास कैंपस के अंदर वेस्ट मटेरियल में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि अंदर ऑयल की टंकियों में ब्लास्ट हुआ है। हजारों पेड़-पौधे आग की चपेट में आ गए। कैंपस से उठ रहा धुआं 15 किमी दूर से दिखाई दे रहा है। आग की लपटें 20 फीट तक ऊंची उठ रही हैं। अभी तक किसी तरह के नुकसान की जानकारी से भेल के अफसर इनकार कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में लगी है। सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की टीम को भी तैनात किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… गोधरा कांड पर 6 और 7 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गुजरात सरकार और अन्य दोषियों ने लगाई थी याचिका सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में गुजरात सरकार और दोषियों की याचिकाओं पर 6 और 7 मई को अंतिम सुनवाई शुरू करेगा। जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस राजेश बिंदल की बेंच ने कहा कि इस मामले की सुनवाई में कम से कम दो सप्ताह लगेंगे। 6 और 7 मई को पूरे दिन इस पर सुनवाई होगी। इस दौरान किसी अन्य मामले पर तब तक सुनवाई नहीं होगी जब तक कि कोर्ट की तरफ से विशेष रूप से नहीं कहा जाए। 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आगजनी की घटना में 59 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद राज्य में दंगे भड़क गए थे। गुजरात हाई कोर्ट के अक्टूबर 2017 के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में कई अपीलें दायर की गई हैं। जिसमें कई दोषियों की सजा बरकरार रखी गई थी और 11 लोगों की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया था। गुजरात सरकार ने फरवरी 2023 में कहा था कि वह उन 11 दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग करेगी जिनकी सजा को हाई कोर्ट ने आजीवन कारावास में बदल दिया था। दिल्ली में 50 लाख रुपए से ज्यादा की हेरोइन जब्त, ड्रग सिंडिकेट का प्रमुख संचालक गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 50 लाख रुपए से ज्यादा की हेरोइन जब्त की है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने ड्रग सिंडिकेट के एक प्रमुख संचालक को भी गिरफ्तार किया है। 1984 सिख दंगा मामले की सुनवाई 9 मई तक स्थगित; 26 फरवरी को सज्जन कुमार को उम्रकैद हुई थी दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को 1984 के सिख विरोधी केस में बचाव पक्ष और सीबीआई की जॉइंट अपील पर मामले की सुनवाई 9 मई तक के लिए स्थगित कर दी। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने 26 फरवरी को सज्जन कुमार को सिख विरोधी दंगों के दौरान दिल्ली के सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब सज्जन बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद थे। पीड़ित पक्ष ने उन्हें मौत की सजा देने की मांग की थी। सज्जन कुमार को 12 फरवरी को दोषी ठहराया गया था। कोर्ट ने 21 फरवरी को सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। वे इस समय दंगों से जुड़े एक अन्य मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।