अलवर में कुत्तों के झुंड ने 12 साल की बच्ची पर हमला बोल दिया। ट्यूशन पढ़कर लौट रही बच्ची को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते कुत्तों ने 50 से अधिक जगह काट खाया। एक कान पूरी तरह खा गए हैं। बच्ची को 70 से अधिक टांके लगाए गए हैं। फिलहाल बच्ची डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती है। बेटी की हालत देख मां बेहोश हो गई। घर से एक किमी पहले कुत्तों ने घेरा
बगड़ तिराहा इलाके के मीणापुरा गांव की रहने वाली कांता देवी ने बताया- मेरी 12 साल की बेटी पायल 6th क्लास में पढ़ती है। वह रोज शाम को ट्यूशन जाती है। सोमवार को भी ट्यूशन गई थी। शाम 5 बजे ट्यूशन से घर आ रही थी। घर से करीब एक किलोमीटर पहले खेत के पास 7 से 8 कुत्ते मासूम बच्ची पर टूट पड़े। डेढ़ मिनट में मासूम के शरीर को कई जगहों से नोंचा। वह लहूलुहान हो गई। उसे शाम करीब 6 बजे जिला हॉस्पिटल लाया गया। रात के 2 बजे टॉयलेट के लिए वह जगी। इस दौरान उसे चक्कर आ गए। बेटी दर्द में है, देखा नहीं जाता
बच्ची की मां कांता ने बताया- पति मनोहर मिस्त्री हैं। मैं खेतों में मजदूरी करती हूं। हमारे दो बच्चे हैं। बेटे के साथ पायल रोज ट्यूशन जाती थी। करीब 15 दिन पहले बेटे की परीक्षा खत्म हो गई है, इसलिए आजकल वह ट्यूशन नहीं जाता। घटना वाले दिन पायल अकेली ही ट्यूशन गई थी। उस दिन उसकी साइकिल पंक्चर हो गई थी। ट्यूशन से लौटते समय कुत्तों ने हमला कर दिया। बेटी की हालत मुझसे देखी नहीं जा रही है। वह तड़प रही है। परिवार पहले अलवर शहर के स्कीम 10 में रहता था। डेढ़ साल पहले ही मीणा की ढाणी में रहने आए हैं। यहां खेतों में मजदूरी करते हैं। डॉक्टर बोले- इतना भयावह केस पहली बार देखा
अलवर जिला हॉस्पिटल के डॉ. विवेक सैनी ने कहा- डॉग बाइट का इतना भयावह केस मेरे सामने पहली बार आया है। मुंह, पीठ, जांघ और कमर से निचले हिस्से पर ज्यादा घाव हैं। मोटे तौर पर 18 से ज्यादा जगहों पर 70 से ज्यादा टांके आए हैं। बच्ची को रिकवर होने में 6 महीने तक का समय लगेगा। — डॉग बाइट की ये खबरें भी पढ़िए.. अलवर में ढाई साल की बच्ची को कुत्ते ने दबोचा:गाल फाड़ा, पिता ने पैर से खींचकर बचाया; लोगों ने पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला अलवर में घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में कुत्ते ने मासूम का आधा गाल फाड़ डाला, माथा, नाक नोंच ली। घटना के बाद ग्रामीणों ने लाठियों-डंडों से कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। (पढ़ें पूरी खबर) घर के बाहर खेल रही मासूम का कुत्ते ने चेहरा-नोचा:गालों पर पंजे मारे, 20 टांके आए; गुस्साए लोगों ने डॉग को पीट-पीटकर मार डाला अजमेर में घर के बाहर खेल रही 4 साल की मासूम के चेहरे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। दोनों गालों पर पंजे मारे और पूरा चेहरा जगह-जगह से नोच लिया। बच्ची चीखी तो आवाज सुनकर उसके परिजन दौड़ कर बाहर आए। (पढ़ें पूरी खबर)