पटना में बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर 23 अप्रैल को एयर शो होने जा रहा है। इससे पहले आज यानी 22 अप्रैल को इसकी रिहर्सल की गई। जेपी गंगा पथ पर 1500 फीट की ऊंचाई पर 9 लड़ाकू विमानों ने आज करतब दिखाए। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने भी आसमान में अपना दमखम दिखाया। इससे पहले वायुसेना के पैराग्लाइडिंग टीम ने आसमान में बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर को लहराते हुए करतब दिखाए। एयर शो को देखते हुए जेपी गंगा पथ के इलाके को 3 घंटे के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया। 22 अप्रैल यानी आज इसकी रिहर्सल हुई। 23 अप्रैल को शौर्य दिवस के दिन भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम 5 तरीके से उड़ान भरेगी और आकाश में करतब दिखाएगी। जेपी गंगा पथ पर होने वाला एयर शो करीब एक घंटे का होगा। इसमें वायुसेना के 9 लड़ाकू विमान करतब दिखाएंगे। पटना में एयर शो रिहर्सल की तस्वीरें देखिए… पैराग्लाइडिंग टीम ने आसमान में बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर लहराई एयर शो के मुख्य आयोजनकर्ता बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं। उन्होंने बताया, ‘यह बिहार के लिए गौरव का क्षण है। इसके लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद करता हूं।’ राजीव प्रताप रूडी ने बताया- यह पहली बार है, जब आजादी के बाद बिहार में इस तरह के सैन्य सम्मान कार्यक्रम की मंजूरी मिली है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह आयोजन बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता और देशभक्ति को समर्पित होगा, जिनका योगदान 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रहा है। 23 अप्रैल को 9 विमान एक साथ उड़ान भरेंगे इस एयर शो के दौरान पहले 15 मिनट आकाशगंगा टीम के पैराट्रूपर्स विमान से छलांग लगा कर पैराशूट से तिरंगा बनाते हुए धरती पर उतरेगी। इसके बाद 45 मिनट तक सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। इसमें 9 हॉक फाइटर विमान शामिल रहेंगे। वायुसेना सूत्रों ने बताया कि एयर शो दो भागों में बंटा है। पहले भाग में 9 विमान एक साथ उड़ान भरेंगे। ये विमान 5 मीटर की दूरी मेंटेन करते हुए एक साथ उड़ान भरेंगे। दूसरे भाग में सभी 9 विमान अलग-अलग दिशाओं से अपनी गति और अनुशासन का प्रमाण देते हुए अलग-अलग आकृतियां आसमान में बनाएंगे। इसके अलावा विमान उल्टी उड़ान भरते भी नजर आएंगे। ये भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट हैं। नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन उड़ाने पर भी रोक एयर शो काे लेकर मंगलवार और बुधवार को गंगा पथ इलाके के साथ सोनपुर से हाजीपुर तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस दौरान कोई भी एयरक्राफ्ट या ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी। इस बीच, सोमवार को जेपी गंगा पथ पर ड्रोन उड़ाने वाले एक यू-ट्यूबर काे पुलिस ने पकड़ लिया। उसका ड्रोन भी जब्त कर लिया। गांधी मैदान थाने में उससे करीब 6 घंटे पूछताछ हुई। थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि ड्रोन उसका अपना है। उसके परिजनों के आने के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। कार्यक्रम काे लेकर 150 मजिस्ट्रेट, 200 पुलिस अफसरों के साथ 1000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। एयर शो की टीम कैसे करती है काम एयरफोर्स की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम एक साथ 9 लड़ाकू विमान उड़ाती है, जिसे डायमंड 9 फॉर्मेशन कहा जाता है। हर विमान में एक ट्रेंड फाइटर पायलट होते हैं। एक टीम में पायलट के अलावा टेक्निकल स्टाफ, मेडिकल स्टाफ और कम्युनिकेशन स्टाफ होते हैं। टीम का नेतृत्व एक ग्रुप कैप्टन या विंग कमांडर करते हैं। अजय दशरथी टीम को कमांड करेंगे। किस तरह दिखाए जाएंगे करतब सूर्य किरण एरोबेटिक टीम करतब की शुरुआत डायमंड फॉर्मेशन से करेगी। इसमें 9 लड़ाकू विमान एक साथ हीरे के आकार का फार्मेशन बनाएंगे। इसके साथ ही टीम लूप एंड बैरल रोल करतब दिखाएगी। इसमें विमान गोलाकार या फिर बेलनाकार आकार में आकाश में घूमता दिखेगा। यह काफी आकर्षक होता है, लेकिन जोखिम भरा करतब है। बॉम बर्स्ट एयर शो के दौरान बॉम बर्स्ट बेहद ही रोमांच पैदा कर देने वाला करतब होता है। इसमें सभी विमान एक बिंदू से तेज रफ्तार में अलग-अलग दिशाओं में उड़ते हैं, जिससे लगता है जैसे कोई बम फटा हो। हार्ट फॉर्मेशन शो के दौरान दो विमान आकाश में दिल के आकार बनाते हैं और एक तीसरा विमान उसे तीर के रूप में चीरता हुआ आगे निकल जाता है। यह करतब अक्सर रोमांटिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किया जाता है। क्रॉस ओवर ब्रेक जप गंगा पथ पर होने वाला एयर शो में क्रॉस ओवर ब्रेक शो भी देखने को मिलेगा इसमें दो विमान एक दूसरे की ओर तेजी से उड़ान भरेगा और आखिरी क्षण में एक दूसरे को चीरते हुए पास से निकल जाएगा। युवाओं में एयर फोर्स जॉइन करने और जागरूकता फैलाना है उद्देश्य पटना में हो रहे एयर शो के जरिए भारतीय एयरफोर्स के कौशल और क्षमता दिखाए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं में एयर फोर्स जॉइन करने और राष्ट्र सेवा को लेकर जागरूकता किया जाएगा। बेंगलुरु में होता है देश का सबसे बड़ा एयर शो भारत का सबसे बड़ा एयर शो “एयरो इंडिया” (Aero India) है, जो बेंगलुरु के येलहंका एयर फोर्स स्टेशन पर होता है। इसकी शुरुआत 1996 में हुई थी और यह हर दो साल में आयोजित किया जाता है। यह शो एशिया का सबसे बड़ा एयरोस्पेस प्रदर्शनी और एयर शो माना जाता है, जिसमें दुनिया भर की डिफेंस कंपनियां, पायलट्स और लड़ाकू विमान हिस्सा लेते हैं। एरोबेटिक टीम वायुसेना की वह यूनिट होती है, जो विशेष रूप से हवाई कलाबाजी के लिए ट्रेंड होती हैं। भारत की प्रमुख एरोबेटिक टीमें सभ्यता द्वार के सामने एयर शो का कार्यक्रम सभ्यता द्वार के सामने एयर शो कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एयर शो देखने आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। 18 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया था। संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, दोनों दिनों तक गंगा पथ को पूरी तरह से बंद कर किया जाएगा। एयर शो को लेकर गंगा पथ और उसके आसपास ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। कई जगहों पर रूट डायवर्ट रहेंगे। साथ ही भीड़ के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।