रायसेन में भोपाल-जबलपुर रोड पर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना बम्होरी ढाबे के पास बंदर वाली पुलिया के पास सोमवार सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच की है। टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) पहले पुलिया से टकराई, इसके बाद 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। एसपी पंकज कुमार पांडेय के मुताबिक हादसे में दो महिलाओं, एक बच्ची और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। बाड़ी एसडीओपी अदिति सक्सेना ने बताया कि गाड़ी जबलपुर से इंदौर की ओर जा रही थी। परिवार शादी करवा कर बिहार के सुपौल जिले से लौट रहा था। 2 तस्वीरें देखिए- हादसे में इन लोगों की मौत हुई हादसे में ये 3 लोग घायल हुए घायलों में दूल्हा- दुल्हन भी शामिल
घायलों में शामिल दीपक चोपड़ा दूल्हा है और संगीता दुल्हन है। दोनों परिवार बिहार के सुपौल जिले से शादी कर लौट रहे थे। दीपक इंदौर के चंदन नगर का रहने वाला है। घायल दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे के जीजा को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर यहां से भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन भी इंदौर से हमीदिया अस्पताल रवाना हुए हैं। ड्राइवर भी इंदौर का निवासी है जबकि दूल्हे के अन्य परिजन राजस्थान के रहने वाले हैं। रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी पंकज कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर विश्वकर्मा ने कहा- घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। शासन की तरफ से जो मदद मिलेगी, घायलों को दी जाएगी। ढाबा मालिक अमरीक सबसे पहले पहुंचे
जिस जगह हादसा हुआ, वहां से कुछ दूरी पर ढाबा चलाने वाले अमरीक सिंह बबल सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया- गाड़ी पुलिया से नीचे पड़ी थी। उसके नीचे लोग दबे थे। मैंने वहां पहुंचकर घायलों को निकालना शुरू किया। मंजर देखकर मेरे हाथ-पैर कांप गए। गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी। ये खबर भी पढ़ें-
ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 श्रद्धालुओं की मौत डिवाइडर से टकराकर स्कॉर्पियो कार सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। नीमच (MP)-अजमेर नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में कार सवार 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। कार सवार लोग उज्जैन (MP) से चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…