यूपी के देवरिया में मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसी वारदात हुई। यहां दुबई से लौटे पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। शव को दो टुकड़ों में काटकर ट्रॉली बैग में भर दिया। इसके बाद सूटकेस को घर से 55 किमी दूर फेंक दिया। रविवार सुबह तरकुलवा क्षेत्र में किसान ने खेत में ट्रॉली बैग देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो अंदर शव देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पत्नी ने एक गलती कर दी थी, उसने पति को उसी ट्रॉली बैग में भरा, जिसे वह दुबई से लेकर आया था। ट्रॉली बैग में एयरपोर्ट का बार कोड लगा हुआ था। उससे शव की पहचान नौशाद अहमद (38) पुत्र मन्नू अहमद के तौर पर हुई। पुलिस नौशाद के घर मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव पहुंची तो पत्नी राजिया ने पति के लापता होने की कहानी सुनाई। वह जोर-जोर से खुद रोने लगी। लेकिन, जैसे ही पुलिस ने घर के अंदर तलाशी ली तो सारी तस्वीर साफ हो गई। कई जगह खून के निशान मिले। पुलिस ने पत्नी राजिया को हिरासत में ले लिया। सख्ती की तो वह टूट गई। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की बात कबूल कर ली। पत्नी ने बताया कि उसका भांजे रुमान के साथ संबंध है। पति उन दोनों के बीच बाधक बन रहा था। इसलिए भांजे के साथ मिलकर पति को मार डाला। आरोपी भांजा रुमान फरार है। नौशाद और राजिया की 6 साल की एक बेटी आतिफा है। वारदात के बाद पिता मन्नू अहमद का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कह रहे हैं कि बहू के चक्कर में उनका पूरा परिवार खत्म हो गया। नौशाद दुबई में ड्राइवर था। वह 10 दिन पहले ही घर आया था। चलिए सिलसिलेवार तरीके से पूरा घटनाक्रम पढ़ते हैं… रविवार सुबह 8 बजे तरकुलवा के पटखौली गांव के जितेंद्र गिरी अपने खेत पहुंचे। वहां एक ट्रॉली बैग पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास का इलाका बैरिकेड कर दिया। एएसपी अरविंद वर्मा, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ माैके पर पहुंचे। ट्रॉली बैग खोला तो उसमें युवक की दो टुकड़ों में लाश थी। कमर से सिर तक के हिस्से को प्लास्टिक में लपेटा गया था। कमर से पैर तक का हिस्सा बोरे में था। सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस ने पूरा बैग चेक किया। लेकिन शिनाख्त हो पाए, ऐसा कुछ नहीं मिला। इसके बाद एएसपी की निगाह ट्रॉली बैग में लगे बार कोड पर पड़ी। यह बार कोड एयरपोर्ट पर एंट्री के समय लगाया जाता है। पुलिस ने तुरंत एयरपोर्ट के अफसरों से बात की। कुछ ही देर में बैग पर लगे बार कोड की डिटेल से शव की शिनाख्त नौशाद के रूप की गई। ट्रॉली बैग से कुछ ही दूरी पर एक विदेशी सिमकार्ड भी बरामद हुआ। घर में मिला एक और सूटकेस, उसमें खून लगा था
पुलिस नौशाद के घर पहुंची। पत्नी राजिया से पूछताछ की। वह पहले तो पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस ने शक होने पर घर की तलाशी ली तो खून लगा एक और सूटकेस मिला। इसके बाद राजिया से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में राजिया ने बताया कि शनिवार रात नौशाद को नशा कराया, जब वह पूरी तरह नशे में धुत हो गया तो भांजे को बुला लिया। पहले नौशाद की गला दबाकर हत्या की। शव की पहचान न हो पाए, इसलिए उसे नुकीले हथियार से क्षत-विक्षत किया। घर में दो सूटकेस थे, पहले शव को छोटे सूटकेस में डालने की कोशिश की। उसमें शव न आने पर राजिया और रुमान इसे बड़े सूटकेस में भरने लगे। बड़े सूटकेस में भी भी शव नहीं आ रहा था। इसके बाद दोनों ने नौशाद के शव को दो टुकड़ों में काटा। फिर बड़े सूटकेस में भरा। वारदात के वक्त घर में सिर्फ 6 साल की बेटी और बुजुर्ग पिता थे। पिता घर के बाहरी हिस्से में रहते हैं। ऐसे में उनको कुछ पता नहीं चल पाया। बच्ची को पत्नी ने एक कमरे में सुलाकर कमरा बंद कर दिया था। घर से 55 किमी दूर फेंका ट्रॉली बैग, बार कोड से पकड़ी गई
पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि घर में नौशाद की हत्या के बाद शव को 55 किमी दूर फेंका गया। जांच में पता चला है कि प्रेमी रुमान ने शव को ठिकाने लगाया। वह ट्रक चलाता है। शव को वह वहां कैसे ले गया। इसका पता लगाया जा रहा है। राजिया ने बेहद चालाकी से साजिश की थी। हालांकि, वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। इसलिए बार कोड का मतलब नहीं समझ पाई। जल्दबाजी में उसने बैग से बार कोड को नहीं हटाया। रविवार सुबह नौशाद के पिता ने जब बेटे के बारे में पूछा तो उसने कह दिया कि वह रात में कहीं चले गए थे। 10 दिन पहले दुबई से घर आया था नौशाद
एएसपी अरविंद वर्मा ने बताया- नौशाद की हत्या उसकी पत्नी और सगे भांजे ने की है। दोनों के बीच अफेयर था। एक साल पहले भी नौशाद दुबई से आया था। तब उसे पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला था। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। इसमें तय हुआ कि पत्नी अब प्रेमी से नहीं मिलेगी। लेकिन, नौशाद के दुबई जाने के बाद दोनों फिर से मिलने लगे थे। गांव के लोगों का कहना है कि नौशाद का व्यवहार अच्छा था। पत्नी के अफेयर पता चलने के बाद भी उसे कबूल कर लिया था। पत्नी ने जो कृत्य किया है, उसकी सजा फांसी होनी चाहिए। अब पढ़िए, मेरठ का सौरभ हत्याकांड, जिसमें लंदन से आए पति की पत्नी ने हत्या की थी…. लंदन से लौटकर मेरठ आए मर्चेंट नेवी में अफसर सौरभ कुमार राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च की रात को हत्या कर दी थी। इस काम में उसका साथ बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने दिया था। पहले खाने में दवा मिलाकर बेहोश किया। फिर बेडरूम में सोते समय पति के सीने में मुस्कान ने ही पहला चाकू मारा था। इसके बाद लाश को बाथरूम में ले गए। जहां साहिल ने दोनों हाथ और सिर काटकर धड़ से अलग किया था। बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डाले। फिर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया था। परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली चली गई थी। 13 दिन तक वह इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वे लोग घूम रहे हैं। इस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल अपने भाई के घर पहुंचा। यहां उसने मुस्कान को एक लड़के (साहिल) के साथ घूमते देखा था। भाई कहां हैं? पूछने पर सही जवाब मुस्कान नहीं दे सकी थी। घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी। राहुल ने शोर मचाया, तब पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पुलिस आई तो मर्डर का पता चला था। ————————— ये खबर भी पढ़ें… कुशीनगर में 4 भाइयों समेत 6 की मौत:बारातियों की कार पेड़ से टकराई, गाड़ी को गैस कटर से काटकर शव निकाले
कुशीनगर में बारातियों की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार सगे भाई थे। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर…