हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में पूरे भवन को खाली करवाया और मौके पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलाया गया। मगर जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला। सूचना के अनुसार, डीसी मंडी की ऑफिशियल ईमेल पर रात के वक्त यह ईमेल प्राप्त हुई। मगर इसे सुबह के वक्त देखा गया। तब तक कुछ कर्मचारी और आम लोग भी दफ्तर पहुंच गए थे। ईमेल देखने के बाद जैसे ही यह बात पता चली तो मंडी में अफरा तफरी का माहौल बन गया। ईमेल में मंडी डीसी ऑफिस को उड़ाने की बात लिखी गई थी। डीसी अपूर्व देवगन ने कहा, आने वाले दिनों में सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, चैकिंग नियमित तौर पर की जाएगी। अभी तक कुछ नहीं मिलाः एसपी मंडी एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि सुबह ही डीसी की ऑफिशियल ईमेल पर एक मेसेज रिसीव हुआ, इसके बाद अलर्ट किया गया और पूरा कार्यालय और परिसर खाली करवाया गया। इससे पहले एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों ने खोजी कुत्तों के साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान किसी को भी भवन के भीतर आने जाने की इजाजत नहीं दी गई। अधिकारियों व कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकाला गया और काम से डीसी ऑफिस आने वाले लोगों को बाहर ही रोका गया। इस भवन में तीन दफ्तर चल रहे इस भवन में तीन महत्वपूर्ण कार्यालय चल रहे हैं। इनमें डीसी ऑफिस, पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय और कोर्ट परिसर शामिल हैं। धमकी की सूचना मिलते ही भवन में मौजूद अधिकारी-कर्मचारी और आम लोग बाहर की ओर भागे। वहीं जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है और पूरे भवन की तलाशी ली। अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह ईमेल किसने की। इसके पीछे किसका हाथ है। देखें मंडी डीसी ऑफिस के कुछ फोटोज…