दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल का क्लास रूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला के मुताबिक यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उन्होंने खुद ही कॉलेज के शिक्षकों के साथ यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रिंसिपल ने बताया कि क्लास रूम को ठंडा रखने के लिए ये देसी तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसके बारे में प्रिंसिपल का कह यह एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य की देखरेख में चल रहा है। रिसर्च फिलहाल प्रक्रिया में है और पूरा डेटा एक हफ्ते बाद साझा किया जाएगा। डॉ. वत्सला ने कहा, ‘यह रिसर्च कॉलेज के पोर्टा कैबिन्स (एक प्रकार का कमरा) में की जा रही है। मैंने खुद एक कमरे की दीवार पर गोबर लगाया, क्योंकि मिट्टी और गोबर जैसे प्राकृतिक चीजों को छूने में कोई हर्ज नहीं है। कुछ लोग बिना जानकारी के अफवाह फैला रहे हैं।’ प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला – गर्मियों में क्लास रूम्स को ठंडा रखने की देसी तकनीक
वीडियो में देखा जा सकता है की प्रिंसिपल दीवारों पर गोबर लगा रही हैं। यहां गर्मियों में क्लास रूम को ठंडा रखने के लिए ये देसी तकनीक अपनाई जा रही है। प्रिंसिपल के अनुसार इस प्रोजेक्ट का नाम ‘पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके थर्मल स्ट्रेस कंट्रोल का अध्ययन’ है। रानी लक्ष्मीबाई कॉलेज दिल्ली के अशोक विहार में है। इसकी स्थापना 1965 में हुई थी। पहले क्यों गोबर से लीपा जाता था घर सनातन परंपरा में गोबर को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना गया है। किसी भी धार्मिक आयोजन से पहले घर के आंगन को गोबर से लीपा जाता था। SUTRA-PIC इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार गोबर के कई फायदे हैं, ——————— ये खबर भी पढ़ें… देशभर में हीटवेव ने बदला स्कूलों का टाइम:तेलंगाना में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा, मध्य प्रदेश में 12 बजे तक ही चलेगी क्लास पूरे देश में हीट वेव के बीच अब इंडियन मीटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट यानी IMD ने आठ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी कुछ राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कुछ राज्यों के जिला प्रशासन ने स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी कर स्कूल टाइमिंग में बदलाव करने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें…