डीएमके के पूर्व उप महासचिव के पोनमुडी ने शनिवार को महिलाओं और हिंदू धर्म के कुछ संप्रदायों के खिलाफ कथित अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियों के लिए माफी मांगी। पोनमुडी ने कहा कि मैं थानथाई पेरियार द्रविड़ कझगम के कार्यक्रम में इस्तेमाल किए गए अनुचित शब्दों के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मैंने जो अनुचित टिप्पणी की थी, उसके लिए मुझे तुरंत गहरा खेद हुआ। मुझे खेद है कि मेरे भाषण ने कई लोगों को ठेस पहुंचाई और उनके लिए शर्मनाक स्थिति पैदा की। मैं एक बार फिर उन सभी से दिल से माफी मांगता हूं, जिन्हें मेरे शब्दों से ठेस पहुंची है। आज की अन्य बड़ी खबरें… देशभर में वॉट्सएप सर्विस डाउन, ग्रुप में मैसेज नहीं जा रहे, कॉल भी नहीं हो रहा सोशल मैसेजिंग एप वॉट्सएप भारत सहित दुनियाभर में डाउन हो गया है। यूजर्स मैसेज भेजने और स्टेटस अपलोड करने में परेशानी होने की शिकायत कर रहे हैं।वहीं, कई यूजर्स ने ग्रुप में मैसेज न जाने की शिकायत की है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, शनिवार शाम 7 बजे तक व्हाट्सएप के डाउन होने की सबसे ज्यादा 1000 शिकायतें दर्ज की गईं। इससे पहले दिन में कई लोगों को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के माध्यम से भुगतान करते समय भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर… जेवलिन थ्रोअर डीपी मनु पर नाडा ने लगाया 4 साल का बैन, डोप टेस्ट में फेल हुए थे भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी डीपी मनु पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है। डीपी मनु पिछले साल बेंगलुरु में इंडियन ग्रांप्री एथलेटिक्स मीट के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए गए थे। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद मनु को जून 2024 में राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले अनंतिम निलंबन दिया गया था। मशहूर कथक नृत्यांगना कुमुदनी लखिया का 95 की उम्र में निधन, इसी साल मिला था पद्म विभूषण कथक नृत्यांगना और कदम्ब नृत्य केंद्र की संस्थापक कुमुदिनी लखिया का शनिवार को अहमदाबाद में 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना अपनी बेटी और प्रख्यात नृत्यांगना मैत्रेयी हट्टंगड़ी के साथ रह रही थीं। लखिया को कथक के प्रति आजीवन समर्पण के सम्मान में इसी साल गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। PM नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने वाले पद्मश्री ‘वनजीवी’ रामय्या का निधन पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरण संरक्षक ‘वनजीवी’ दरिपल्ली रामय्या का शनिवार को तेलंगाना के खम्मम जिले में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने रेड्डीपल्ली गांव स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। रामय्या को ‘चेत्तू रामय्या’ यानी ‘पेड़ वाले रामय्या’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने पिछले कई दशकों में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए थे। पेड़-पौधों के प्रति उनके योगदान के लिए उन्हें 2017 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। महाराष्ट्र के नागपुर में फैक्ट्री में आग लगी, 5 की मौत, 6 घायल महाराष्ट्र के नागपुर जिले के उमरेड एमआईडीसी स्थित एल्यूमीनियम फॉयल बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, जबकि तीन लापता लोगों की भी मौत की पुष्टि हो गई है। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। उन्हें नागपुर सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चला है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में कॉलेज बस का एक्सीडेंट, 2 की मौत, 21 घायल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के वोधपारा इलाके में शनिवार को एक कॉलेज बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई और 21 छात्राएं घायल हो गईं। बस में करीब 20-25 छात्राएं सवार थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल कुपवाड़ा (JMC Kupwara) ले जाया गया। उनका आरोप है कि उन्होंने कई बार एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। बाद में निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 अप्रैल से टर्मिनल-2 की सभी फ्लाइट्स टर्मिनल-1 से संचालित होंगी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर टर्मिनल-2 (T2) की सभी उड़ानें 15 अप्रैल 2025 से टर्मिनल-1 (T1) से संचालित होंगी। टर्मिनल-2 में रनवे अपग्रेड और मेंटेनेंस का काम अगले 4 से 6 महीने चलेगा। इस दौरान टर्मिनल-2 बंद रहेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट पर चेक करें। इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर सहित सभी प्रमुख एयरलाइनों ने यह बदलाव लागू कर दिया है। टर्मिनल-1 का विस्तार पूरा हो चुका है और अब यह विश्वस्तरीय सुविधा से लैस है। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और बढ़ते दबाव को देखते हुए किया गया है।