अयोध्या के गेस्ट हाउस में महिला का नहाते हुए वीडियो बना रहा युवक पकड़ा गया। शुक्रवार सुबह साढ़े 6 बजे महिला श्रद्धालु बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसे आरोपी की परछाई दिखाई दी।महिला ने देखा तो युवक वीडियो बना रहा था। महिला घबरा गई और चीखते हुए बाथरूम से बाहर निकली। उसकी आवाज सुनकर गेस्ट हाउस में ठहरे लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और राम जन्मभूमि थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की तो उसमें महिलाओं के नहाते हुए 10 वीडियो मिले। पूरा मामला राजा गेस्ट हाउस का है। गेस्ट हाउस राम मंदिर के गेट नंबर 3 से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर है। 2 तस्वीरें देखिए- महिला श्रद्धालु बोली- सुबह नहाते समय बना रहा था वीडियो 30 साल की महिला श्रद्धालु ने बताया- हम 5 लोग वाराणसी से राम मंदिर दर्शन करने के लिए गुरुवार को अयोध्या आए थे। शाम होने के चलते राम मंदिर के पास ही राजा गेस्ट हाउस में 2 कमरे बुक किए। एक कमरे का 500 रुपए चार्ज किया था। मैं सुबह 6 बजे बाथरूम में नहाने गई। बाथरूम के ऊपर टीन शेड था। मैं नहा रही थी, तभी अचानक मेरी नजर ऊपर पड़ी तो परछाई दिखाई दी। फिर मैंने देखा कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसके बाद मैं डर गई। चिल्लाई और कपड़े पहनकर तुरंत बाहर की ओर भागी। गेस्ट हाउस में रुके यात्री भी दौड़े। उन्होंने वीडियो बना रहे युवक को पकड़ लिया, फिर पुलिस को सूचना दी। बाथरूम के ऊपरी हिस्से में गैप, वहीं से बना रहा था वीडियो आरोपी का नाम सौरभ है। वह बहराइच के पयागपुर का रहने वाला है। वह गेस्ट हाउस में कुक का काम करता है। गेस्ट हाउस में 20 कमरे हैं, जिन्हें प्लाईबोर्ड से बांटकर बनाया गया है। बाथरूम सभी के लिए कॉमन था। बाथरूम के ऊपर टिनशेड लगा है। ऊपर के हिस्से में हल्का सा गैप है, वहीं से आरोपी वीडियो बना रहा था। गेस्ट हाउस को सील करेगी पुलिस पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस बिना नक्शा पास कराए बनाया गया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने संचालक ज्ञानचंद्र जायसवाल को नोटिस भेजा है। गेस्ट हाउस संचालक ज्ञानचंद्र जायसवाल ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया गया है। CCTV भी लगाए जा रहे हैं। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि होटल को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। राम जन्मभूमि SHO अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के मोबाइल में 10 वीडियो मिले हैं। गाजियाबाद में मंदिर के चेंजिंग रूम में मिला था CCTV गाजियाबाद में 11 दिन पहले शनि मंदिर के बाहर बने चेंजिंग रूम के ऊपर CCTV कैमरा लगा हुआ मिला था। कैमरे की लाइव फीड मंदिर महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल पर थी। पुलिस को DVR से महिलाओं के कपड़े बदलते हुए कुछ क्लिप्स भी मिली थीं। शनि मंदिर मुरादनगर कस्बे में है। पढ़ें पूरी खबर ————————————— ये खबर भी पढ़ें… मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव, अब आगे क्या, बच्चा किसका, किसके साथ रहेगा; प्रेग्नेंसी के बाद क्या हैं अधिकार मेरठ में पति सौरभ के टुकड़े करके ड्रम में सीमेंट से जमाने की आरोपी मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव है। कानून के जानकारों का कहना है कि अगर मुस्कान प्रेग्नेंट है, तो उसे प्रेग्नेंट महिला कैदियों को मिलने वाले सारे लाभ मिलेंगे। लेकिन जहां तक जमानत की बात है, उसके लिए आसान नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर