वक्फ संशोधन कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 8 अप्रैल को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 8 आरोपियों को आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जंगीपुर के पुलिस अधीक्षक (SP), आनंद रॉय ने बताया कि हिंसा को लेकर पुलिस ने अपने आप संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। उन्होंने बुधवार को इलाके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने 8 अप्रैल को वक्फ कानून के विरोध में कई वाहनों को आग लगा दी थी। इसमें पुलिस की गाड़ियां भी शामिल थी। झड़प में प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वक्फ संशोधन बिल को पास होने के बाद से अबतक सुप्रीम कोर्ट में 12 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की बेंच 10 याचिकाओं पर 16 अप्रैल को सुनवाई करेगी। बेंच में CJI संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और केवी विश्वनाथन शामिल होंगे। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। भोपाल में आज वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन होगा वक्फ बिल के विरोध में गुरुवार को भोपाल में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड प्रदर्शन करेगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर यह प्रदर्शन होगा। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुटेंगे। यह धरना सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर होगा। मेम्बर आमला, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि भोपाल में 2 घंटे का प्रदर्शन होगा। इसमें कोई झंडा, बैनर लगाने की मनाही है। न ही कोई रैली निकाली जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… भाजपा मुस्लिमों को वक्फ संशोधन कानून के फायदे बताएगी वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर भाजपा अब मुस्लिम समुदाय से सीधे संवाद करेगी और उन्हें इस कानून के फायदे समझाएगी। इसके लिए आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्कशॉप को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। उनके साथ केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और देशभर के प्रमुख भाजपा नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ममता बोलीं- बंगाल में लागू नहीं होगा वक्फ कानून पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि नया वक्फ कानून पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक पश्चिम बंगाल में ममता दीदी है, मुस्लिम समुदाय की संपत्ति की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा- कुछ लोग पूछते हैं कि मैं हर धर्म के स्थानों पर क्यों जाती हूं। मैं पूरी जिंदगी जाऊंगी। चाहे कोई गोली मार दे, मुझे एकता से अलग नहीं किया जा सकता। बंगाल में धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं होगा। जियो और जीने दो यही हमारा रास्ता है। इस बयान पर भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता फर्जी हिंदू हैं, अपनी भाषा और आचरण से उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं की दुकानों पर तोड़फोड़ की गई, पुलिस पर हमला किया गया। फिर भी ममता चुप हैं। कानून के सपोर्ट में इंटरवेंशन याचिका दायर वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में इंटरवेंशन (हस्तक्षेप) याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं में कहा गया है कि यह संशोधन भारतीय संविधान की भावना के अनुरूप है और इससे किसी भी मुस्लिम समुदाय के सदस्य के अधिकारों का उल्लंघन नहीं होता। ये याचिकाएं अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्य सतीश कुमार अग्रवाल और हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दायर की हैं। इन याचिकाओं में वक्फ बोर्ड पर आरोप लगाया गया है कि वह वक्फ एक्ट की धारा-40 का गलत इस्तेमाल कर लाखों एकड़ जमीन को वक्फ संपत्ति घोषित कर चुका है। मुर्शिदाबाद में हुए हिंसा और आगजनी की 3 तस्वीरें… जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून की कॉपी फाड़ दी थी जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 8 अप्रैल को दूसरे दिन भी नए वक्फ कानून पर हंगामा हुआ था। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायकों ने सदन में बिल पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान NC और भाजपा विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। 7 अप्रैल: NC के विधायक ने सदन में वक्फ कानून की कॉपी फाड़ दी। एक NC विधायक ने अपनी जैकेट फाड़कर सदन में लहराई। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्रवाई पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। NC समेत अन्य दलों ने वक्फ कानून के खिलाफ रेजोल्यूशन लाने की बात कही थी। 8 अप्रैल: मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायकों ने सदन में बिल पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान NC और भाजपा विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। 9 अप्रैल: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने नए कानून पर चर्चा की मांग की। सदन में भाजपा विधायकों से बहस हुई। 5 अप्रैल को राष्ट्रपति ने कानून को मंजूरी दी, गजट नोटिफिकेशन जारी वक्फ संशोधन कानून 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में 12-12 घंटे की चर्चा के बाद पास हुआ था। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिल को 5 अप्रैल की देर रात मंजूरी दी। सरकार ने नए कानून को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया था। बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था- कानून का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों में हो रहे पक्षपात, दुरुपयोग और अतिक्रमण को रोकना है। बिल को राज्यसभा में 128 सदस्यों ने समर्थन दिया था, 95 ने विरोध किया। लोकसभा में यह बिल 2 अप्रैल की आधी रात पारित हुआ था। इस दौरान 288 सांसदों ने समर्थन में और 232 ने विरोध में वोट डाला था। —————————- वक्फ बिल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में लागू नहीं होगा वक्फ कानून: ममता बोलीं- गोली मार दो पर धर्म के नाम पर बंटवारा मंजूर नहीं, बीजेपी ने कहा- फर्जी हिंदू पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि नया वक्फ कानून पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक पश्चिम बंगाल में ममता दीदी है, मुस्लिम समुदाय की संपत्ति की रक्षा करेगी। पूरी खबर पढ़ें…