कलकत्ता हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष को रामनवमी पर 6 अप्रैल को हावड़ा में तय रूट पर जुलूस निकालने की सशर्त इजाजत दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति जुलूस में हथियार लेकर नहीं आएगा। पुलिस जुलूस की निगरानी करेगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने फौरन आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया कि रामनवमी के जुलूस में कोई भी हथियार लेकर नहीं निकलेगा। भाजपा के सियासी रूप से मजबूत गढ़ उत्तर बंगाल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी जिलों में ज्यादा फोर्स लगाई गई है। रामनवमी को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने भी 9 अप्रैल तक पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां रद्द कर दी हैं। CM ममता बनर्जी ने सभी समुदाय के लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। दक्षिण बंगाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुप्रतिम सरकार ने बताया कि हमें रामनवमी की आड़ में अशांति फैलाने की साजिश का खुफिया इनपुट मिला है। कोलकाता, मुर्शिदाबाद, हावड़ा, पूर्व और पश्चिमी मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, सिलिगुड़ी, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार में अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती गुरुवार से शुरू कर दी गई है। इन जिलों में बीते दो दिन से हिंसा की छुटपुट घटनाएं हुई हैं। रामनवमी को लेकर सियासत तेज 7 साल से बंगाल में रामनवमी राजनीति का नया हथियार बन गया है। बीते दिनों मालदा के मोथाबाड़ी में रामनवमी रैली रिहर्सल के तौर पर निकाली गई, जिससे सांप्रदायिक तनाव हुआ। पुलिस ने भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी को मौके पर नहीं जाने दिया। विहिप ने एक लाख श्रीराम महोत्सव आयोजन का ऐलान किया। शुभेंदु ने नंदीग्राम में अयोध्या की तर्ज पर एक विशाल राम मंदिर बनाने का ऐलान कर दिया है। इसकी आधारशिला वे रामनवमी को रखेंगे। भाजपा ने भी चेतावनी दी है कि यदि रैलियों पर हमले हुए तो हिंदू चुप नहीं बैठेंगे। जवाबी हमले करेंगे। विहिप के पूर्वी क्षेत्र के सचिव अमिय सरकार ने भास्कर को बताया कि रामनवमी पर पूरे बंगाल में दो हजार रैलियां निकालेंगे। इसमें 5 लाख तक लोग आएंगे। राज्य में पिछले 2 सालों में हुई रामनवमी जुलूस में हिंसा संवेदनशील इलाकों में रैलियों पर ड्रोन से निगरानी की तैयारी रामनवमी पर राज्य में इस बार दो हजार रैलियों का ऐलान हुआ है और डेढ़ करोड़ हिंदुओं के घरों से निकलने का दावा किया जा रहा है। अफवाहों पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। संवेदनशील इलाकों में निकलने वाली रैलियों पर ड्रोन से निगाह रखेगी। हिंदू सेना ने ‘श्री राम राज्य विजय संकल्प’ यात्रा शुरू की —————————- पश्चिम बंगाल में रामनवमी विवाद को लेकर ये ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें… रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में BJP-TMC आमने-सामने:BJP बोली- 1 करोड़ हिंदू सड़कों पर उतरेंगे, TMC ने कहा- ये दंगे कराने आए हैं पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में रामनवमी को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। हिंदूवादी संगठन 6 अप्रैल को रामनवमी पर हर विधानसभा में शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें BJP का समर्थन भी हासिल है। TMC के कार्यकर्ता भी शोभायात्रा निकालने जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…