लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह के साथ मैं 13 साल रिलेशनशिप में रही। वह कहता था कि पत्नी बेकार है, तलाक होते ही तुमसे शादी कर लूंगा। सोशल मीडिया पर उसके तीन अकाउंट हैं। रौब दिखाने के लिए वर्दी में ही लड़कियों से चैट करता है। कई लड़कियों से उसके संबंध हैं। ये आरोप हैं मध्यप्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल शीना (परिवर्तित नाम) के। शीना ने सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। शीना का ये भी कहना है कि अपनी आदतों की वजह से वरुण हनीट्रैप का शिकार भी हो सकता है इसलिए सेना को भी मामले की जांच करनी चाहिए। पीड़िता ने दैनिक भास्कर से बात की। मामला विस्तार से बताया कि कैसे उसकी मुलाकात लेफ्टिनेंट कर्नल से हुई, कैसे दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर किन परिस्थितियों में उनके बीच संबंध बने? पढ़िए, रिपोर्ट… 2013 में आर्मी कैंटीन में हुई थी मुलाकात
शीना ने भोपाल के कमला नगर थाने में लेफ्टिनेंट वरुण प्रताप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। साथ ही उन्होंने ये शिकायत भी की है कि एक लड़की ने फोन करके उन्हें धमकी दी है कि वरुण का पीछा छोड़ दो, अन्यथा तुम्हारा क्या हाल होगा, ये तुम सोच भी नहीं सकती। शीना ने भास्कर से बातचीत में कहा- बात 2013 की है। मैं एक सहेली के साथ आर्मी कैंटीन गई थी। तब वरुण कैंटीन प्रभारी था। उस समय वो मेजर था। उसने कहा कि सहेली के साथ क्यों, आप तो कभी भी कैंटीन आकर मुझे कॉल कर लिया कीजिए। मैं आपको सस्ता सामान दिला दूंगा। कई साल बाद पता चला कि वह शादीशुदा है
शीना ने कहा- मेरी वरुण ही नहीं, उसके मम्मी-पापा और भाई-बहन से भी बातचीत होने लगी। हम दोनों के परिवारों के बीच संबंध मजबूत हो गए। मेरे मन में उसके साथ परिवार बसाने की उम्मीद जागी। वरुण ने मुझसे कहा कि जल्द ही हम शादी कर लेंगे, इसलिए मैं उसके साथ रिलेशन में आ गई। ऐसे ही समय बीतता गया, लेकिन भोपाल से ट्रांसफर के दौरान मुझे पता चला कि उसकी शादी तो पहले ही हो चुकी है। बच्चा भी है। जब मैंने वरुण से इस पर सवाल पूछे तो वह बोला कि वह लड़की चरित्रहीन थी। वह बच्चा भी मेरा नहीं है। उससे तलाक होने ही वाला है, इसके बाद मैं तुमसे शादी कर लूंगा। मैं सच कह रहा हूं, तुम चाहो तो मेरे परिवार से बात कर लो। मैं प्रेम में अंधी हो चुकी थी, मुझे अपना अच्छा-बुरा कुछ समझ नहीं आ रहा था। मैं एक बार फिर उसकी बातों में आ गई, लेकिन बाद में मुझे जो पता चलता गया, वह और भी चौंकाने वाला था। अलग-अलग नामों से अकाउंट, कई लड़कियों से दोस्ती
शीना ने बताया कि वरुण की पोस्टिंग असम में हो गई। मुझे बाद में पता चला कि वहां एक असमिया लड़की से भी उसकी दोस्ती हो गई। वरुण से पूछा तो वो टालता रहा। इस बीच मुझे पता चला कि उसकी वरुण नाम से सोशल मीडिया पर आईडी तो है ही, साथ ही एक आईडी आदित्य प्रताप और एक आदित्य राज नाम से भी बना रखी है। इसमें उसकी फोटो लगी है, चैटिंग भी करता रहता है। इन सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग वह नई-नई लड़कियों को तलाशने और उन्हें अपने प्रभाव में लेने के लिए करता है। ऑफिस में बैठकर लड़कियों को करता है वीडियो कॉल
शीना ने आरोप लगाया कि वरुण लड़कियों को सेना की वर्दी में अपनी फोटो भेजता है। ऑफिस में बैठकर वीडियो कॉल करता है। उन्हें यह विश्वास दिलाता है कि वो सेना में बड़ा अधिकारी है। सोशल मीडिया पर वर्दी वाले फोटो, ऑफिस से वीडियो चैट और सेना में अपने काम को लेकर बातों के जरिए वो लड़कियों को प्रभाव में लेता है। लड़कियां भी वर्दी और सेना में उसका रुतबा देखकर फंस जाती हैं। लाखों रुपए बाजार में लगाए हैं, जांच होनी चाहिए
शीना ने बताया कि लंबे समय तक साथ रहने के दौरान वरुण की बातें मुझे पता चलीं। दो साल पहले वरुण ने मुझसे कहा कि मेरे पास 67 लाख रुपए कैश हैं। इन्हें बाजार में कहीं रोटेड कर दो। मेरी इस तरह की पहचान नहीं थी, इसलिए मैंने मना कर दिया। इसके बाद वह बोला कि तुम नहीं कर रही हो तो मैं ही कुछ करता हूं। तब उसने 40 लाख रुपए अपनी मां कमलेश के नाम से सूखी सेवनिया के राहुल साहनी को दिए। राहुल आर्मी एरिया में टेंडर लेकर काम करते थे, इसलिए वरुण के संपर्क में थे। मेरे पास रुपए देने के समझौते का डॉक्यूमेंट है, जिसमें वरुण की मां कमलेश का नाम रुपए देने वाले व्यक्ति के रूप में दर्ज है और इन कागजों में गवाह के रूप में वरुण ने भी साइन किए हैं। लड़की ने कॉल कर रहा- तुम वरुण से दूर हो जाओ
कॉन्स्टेबल शीना ने कहा- फरवरी में जब मैंने उससे बार-बार सवाल पूछे तो वह आक्रामक हो गया। इस बीच मेरे पास एक लड़की का कॉल आया। लड़की ने बताया कि वरुण उसके साथ रिलेशनशिप में है। उसने कहा- आप यहां आइए, हम तीनों बैठकर बात करते हैं। बाद में उसने कहा- मैं प्रेग्नेंट हूं। तुम वरुण से दूर हो जाओ, उससे बात करना बंद कर दो। मैंने उससे साफ पूछा कि तुम वरुण को एक्सपोज करना चाहती हो, लड़ना चाहती हो या मुझे उसकी जिंदगी से हटाना? इसके बाद वह मुझे धमकी देने लगी। उस लड़की ने कॉल करके कहा- तुम यहां आई तो हम तुम्हारा क्या हाल करेंगे, ये तुम सोच भी नहीं सकती। इसके बाद 24 फरवरी तक वरुण से मेरी बात हुई, फिर संपर्क टूट गया। हनी ट्रैप का शिकार हो सकता है वरुण
शीना बताती है- वरुण सेना की जिम्मेदारी वाली नौकरी में रहकर कई सोशल मीडिया अकाउंट चला रहा है, यह खतरनाक हो सकता है। वो लड़कियों की फोटो लगी आईडी से आने वाली अनजान रिक्वेस्ट पर रिस्पॉन्स करता है। चैटिंग करने लगता है। मुझे डर है कि जिस तरह की उसकी एक्टिविटी है, वह आसानी से हनी ट्रैप का शिकार हो सकता है या हो चुका होगा। वरुण ने जो काम भोपाल में किया, वही असम में किया। पठानकोट जैसी संवेदनशील पोस्टिंग में रहते हुए भी उसकी आदत नहीं सुधरी। सेना को इसकी जांच करानी चाहिए, मैंने इसकी शिकायत भी की है। आरोपी की तलाश में टीम रवाना होगी
इस मामले में दैनिक भास्कर ने भोपाल की महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे से बात की तो उन्होंने बताया- सेना के अफसर के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की है। 12 साल से दोस्ती थी, लड़ाई हुई इसलिए आरोप लगाए
दैनिक भास्कर ने वरुण की भाभी पूजा सिंह से भी बात की। पूजा ही वरुण की ओर से पीड़िता से बात कर रही हैं और उन्हें समझौते के लिए कह रही हैं। भास्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा- उस लड़की से वरुण की 12 साल से दोस्ती थी। अब लड़ाई हो गई है, इस कारण उसने ऐसे आरोप लगाए हैं। भास्कर ने उन्हें पीड़िता के नए आरोपों की जानकारी दी तो वे बोलीं- मैं वरुण से बात करती हूं, फिर बताती हूं कि वो क्या कहना चाहते हैं। कई घंटों तक जवाब नहीं आने पर एक बार फिर संपर्क किया गया तो उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वरुण की जमानत याचिका खारिज
इधर, भोपाल कोर्ट ने वरुण की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। पीड़िता के वकील कमल रोचिरामनी ने बताया कि आरोपी की जमानत याचिका पर हमने आपत्ति लगाते हुए अदालत को बताया कि यदि उन्हें जमानत मिलती है तो वो सबूतों को मिटा सकते हैं। साक्ष्यों को प्रभावित कर सकते हैं। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी की याचिका खारिज कर दी। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढे़ं… महिला आरक्षक ने लेफ्टिनेंट कर्नल पर लगाए रेप के आरोप सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने भोपाल की महिला आरक्षक के साथ शादी का झांसा देकर रेप किया। दोनों के बीच पिछले 13 सालों से संबंध थे। अब वह शादी की बात से मुकर गया है। पीड़िता ने पड़ताल की तो पता लगा कि वह पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने गुरुवार रात थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर…